InvestValue Fintech ने अपनी सहायक कंपनी InvestValue Capital के तहत डिस्क्रेशनरी पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस (PMS) शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार, वह 2.5 गुना की दर से बढ़ रही है और पूरे भारत में उसके 1,200 से ज्यादा एक्टिव पार्टनर हैं। उसकी मौजूदगी मेट्रो शहरों और टियर-2 शहरों में है। कंपनी का दावा है कि उसके 15,000 से ज्यादा ग्राहक हैं और अब तक 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के लेनदेन संभाले गए हैं।
‘InvestValue India Winners’ नाम का यह PMS अलग-अलग मार्केट कैप (बड़ी, मझोली और छोटी कंपनियों) में निवेश करेगा। इसका फोकस उन कंपनियों पर होगा जिन्हें अर्थव्यवस्था में हो रहे संरचनात्मक बदलावों- जैसे औपचारिक अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ना, बढ़ती खपत, मैन्युफैक्चरिंग में वृद्धि और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन का लाभ मिल सकता है।
कंपनी के, को-फाउंडर और सीईओ तुषार बोपचे ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था इस समय एक अहम दौर में है, जिसे घरेलू मांग, स्थिर नीतियों और पूंजी बाजार में बढ़ती भागीदारी का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ‘India Winners’ रणनीति इस विश्वास पर आधारित है कि मजबूत रिसर्च और अनुशासित निवेश के जरिए निवेशक भारत की लंबी अवधि की विकास कहानी का हिस्सा बन सकते हैं।
को-फाउंडर और सीआईओ आदित्य अग्रवाला ने कहा कि पोर्टफोलियो में उन कंपनियों को शामिल किया जाएगा जिनकी प्रतिस्पर्धी ताकत लंबे समय तक बनी रह सके, न कि केवल अल्पकालिक तेजी वाली कंपनियों को। उन्होंने कहा कि उनकी निवेश रणनीति भरोसे और जोखिम की समझ दोनों को साथ लेकर चलती है, ताकि चुनी गई कंपनियां गुणात्मक और मात्रात्मक दोनों मानकों पर खरी उतरें।
कंपनी के अनुसार, यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब हाई-नेट-वर्थ व्यक्ति और संस्थागत निवेशक बेंचमार्क आधारित रणनीतियों से आगे बढ़कर प्रोफेशनली मैनेज किए गए निवेश विकल्पों की तलाश कर रहे हैं।
InvestValue Capital का लक्ष्य पहले साल में 500 करोड़ रुपये का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) हासिल करना है और अगले तीन साल में इसे बढ़ाकर 3,000 करोड़ रुपये तक ले जाना है। कंपनी ने कहा कि यह रणनीति Securities and Exchange Board of India (SEBI) के PMS नियमों के अनुसार चलाई जाएगी और इसे InvestValue Capital की निवेश टीम मैनेज करेगी।