KRAFTON India ने KRAFTON India Gaming Incubator (KIGI) के Cohort 4 को लॉन्च कर दिया है। इसके लिए आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू हो गए हैं। 2023 में लॉन्च किया गया KIGI चुने गए गेमिंग स्टूडियोज को फंडिंग, भारत, दक्षिण कोरिया और अन्य बाजारों के इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से मेंटरशिप और ग्लोबल प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच उपलब्ध कराता है।
पिछले Cohorts के मुकाबले KIGI Cohort 4 में अब विकास के आगे के चरण में पहुंच चुके गेम्स को भी सपोर्ट दिया जाएगा। इसके साथ ही शुरुआती स्तर के आइडियाज और पहली बार गेम बनाने वाली टीमों को मिलने वाला सपोर्ट भी जारी रहेगा। मोबाइल गेम्स के मामले में इसमें वे प्रोजेक्ट्स शामिल होंगे, जो पहले से बीटा या सॉफ्ट लॉन्च स्टेज में हैं। वहीं, PC गेम्स के लिए ऐसे टाइटल्स शामिल होंगे, जिनका लाइव Steam डेमो मौजूद है और जिन्हें कम्युनिटी से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
KIGI Cohort 3 में चार गेमिंग स्टूडियोज शामिल हुए
अप्रैल 2026 में घोषित KIGI Cohort 3 के लिए करीब 1,000 आवेदन मिले थे। इस Cohort में चार स्टूडियोज को प्रोग्राम में शामिल किया गया था। इनमें Xod Games Studio, EvolX Games, Ether Games और RedDevil Studio शामिल हैं।
KIGI Cohort 1 के कुछ स्टूडियोज सफल सॉफ्ट लॉन्च कर चुके हैं। वहीं, Cohort 2 के स्टूडियो Singular Scheme का गेम Frontier Paladin 24 अप्रैल 2026 को Steam पर लॉन्च हुआ था। यह KIGI के इनक्यूबेटर से Steam पर लॉन्च होने वाला पहला PC गेम बना।
KRAFTON India के सीईओ सीन ह्यूनिल सोहन (Sean Hyunil Sohn) ने कहा कि भारत में गेम डेवलपमेंट तेजी से आगे बढ़ रहा है और हर स्तर पर ज्यादा क्रिएटर्स ग्लोबल ऑडियंस के लिए गेम बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि KIGI के जरिए कंपनी इस ग्रोथ को सपोर्ट करना चाहती है और डेवलपर्स को उनके गेम डेवलपमेंट के मौजूदा स्टेज के अनुसार सपोर्ट देना चाहती है।