Ladurée ने बेंगलुरु में मैरियट एक्जीक्यूटिव अपार्टमेंट्स में अपने कैफ़े-स्टाइल कॉन्सेप्ट का विस्तार किया

Ladurée ने बेंगलुरु में मैरियट एक्जीक्यूटिव अपार्टमेंट्स में अपने कैफ़े-स्टाइल कॉन्सेप्ट का विस्तार किया

Ladurée ने बेंगलुरु में मैरियट एक्जीक्यूटिव अपार्टमेंट्स में अपने कैफ़े-स्टाइल कॉन्सेप्ट का विस्तार किया
द कलेक्शन एट यूबी सिटी में अपने कार्ट को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के लगभग एक साल बाद, Ladurée ने अब कैफ़े-स्टाइल कॉन्सेप्ट पेश किया है, जो बेंगलुरु में ब्रांड की यात्रा का अगला स्वाभाविक कदम है।


फ्रांस की प्रतिष्ठित पेस्ट्री ब्रांड Ladurée, जो अपनी सदाबहार खूबसूरती और मशहूर मैकरॉन्स के लिए जानी जाती है, ने बेंगलुरु में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए मैरियट एक्जीक्यूटिव अपार्टमेंट्स, द कलेक्शन एट यूबी सिटी में अपना पॉप-अप कैफे खोलकर बेंगलुरु में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया है।

द कलेक्शन एट यूबी सिटी में अपने कार्ट को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के लगभग एक साल बाद, Ladurée ने अब कैफ़े-स्टाइल कॉन्सेप्ट पेश किया है, जो बेंगलुरु में ब्रांड की यात्रा का अगला स्वाभाविक कदम है।

इस मौके पर सीके इसरानी ग्रुप के, को-फाउंडर चांदनी नाथ इसरानी ने कहा "बेंगलुरु ने शुरुआत से ही Ladurée को बेहद गर्मजोशी से अपनाया है। हमारे कार्ट को मिली शानदार प्रतिक्रिया से यह साफ़ हो गया था कि लोग ब्रांड के साथ और गहरा जुड़ाव चाहते हैं। यह कैफ़े शहर के रोज़मर्रा के जीवन का हिस्सा बनने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है- चाहे वह सुबह की कॉफ़ी हो, पेस्ट्री के साथ बिज़नेस मीटिंग हो या सुकून भरी दोपहर की चाय। हम सिर्फ़ मौजूदगी नहीं, बल्कि बेंगलुरु के प्रीमियम कैफ़े कल्चर में अपनी वास्तविक भूमिका बना रहे हैं।"

शहर से मिले उत्साहजनक रिस्पॉन्स और बढ़ती मांग को देखते हुए, Ladurée ने अपने कैफ़े फॉर्मेट के ज़रिए मेहमानों को टेकअवे से आगे बढ़कर ब्रांड का पूरा अनुभव देने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

नया खुला Ladurée Café अब बारिस्ता द्वारा बनाई गई कॉफ़ी, प्रीमियम चाय, स्वादिष्ट सैवोरी डिशेज़ और आरामदायक डाइन-इन अनुभव भी प्रदान करता है, साथ ही ब्रांड के सिग्नेचर मैकरॉन्स, पेस्ट्रीज़ और रिटेल गिफ्ट्स भी उपलब्ध हैं।

मैरियट एक्जीक्यूटिव अपार्टमेंट्स, द कलेक्शन एट यूबी सिटी में स्थित यह कैफ़े दिन के हर पल के लिए उपयुक्त है- चाहे वह जल्दी की सुबह की कॉफ़ी हो, अनौपचारिक मीटिंग्स हों या आराम से बिताई गई दोपहर।

इस अवसर पर उज़मा इरफ़ान, डायरेक्टर प्रेस्टीज ग्रुप और ज़ैद सादिक, एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर, लायज़न और हॉस्पिटैलिटी, प्रेस्टीज ग्रुप ने कहा, "द कलेक्शन एट यूबी सिटी को हमेशा ऐसे डेस्टिनेशन के रूप में देखा गया है, जहां ग्लोबल ब्रांड्स, बेहतरीन अनुभव और शहरी दर्शक एक साथ आते हैं। Ladurée का सफल कार्ट से कैफ़े-स्टाइल फॉर्मेट में बदलना इसी सोच का स्वाभाविक विस्तार है। यह सहयोग बेंगलुरु के हॉस्पिटैलिटी और कैफ़े कल्चर को और ऊंचा उठाता है।"

160 से अधिक वर्षों की विरासत के साथ, Ladurée आज भी फ्रेंच art de vivre का वैश्विक प्रतीक बना हुआ है। 1862 में पेरिस में स्थापित यह ब्रांड आधुनिक मैकरॉन को पेश करने और दुनिया भर में प्रतिष्ठित कैफ़े डेस्टिनेशन बनाने के लिए जाना जाता है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities