Mayavé ने दिल्ली-NCR में 5 स्टोर के साथ बढ़ाया रिटेल नेटवर्क

Mayavé ने दिल्ली-NCR में 5 स्टोर के साथ बढ़ाया रिटेल नेटवर्क

Mayavé ने दिल्ली-NCR में 5 स्टोर के साथ बढ़ाया रिटेल नेटवर्क
Mayavé ने दिल्ली-NCR में नोएडा, गाजियाबाद, नेताजी सुभाष प्लेस, गुरुग्राम और द्वारका में पांच नए स्टोर खोलकर अपनी रिटेल मौजूदगी का विस्तार किया है।

लक्जरी लैब-ग्रोन् डायमंड ज्वेलरी ब्रांड मायावे (Mayavé), जो Dholakia House से जुड़ा है, ने दिल्ली-NCR में अपनी रिटेल मौजूदगी का विस्तार किया है। कंपनी ने नोएडा, गाजियाबाद, नेताजी सुभाष प्लेस, गुरुग्राम और द्वारका में पांच स्टोर खोले हैं। इन स्टोर्स को आधुनिक और प्रीमियम रिटेल अनुभव को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

कंपनी के अनुसार, सभी स्टोर्स में Mayavé के सिग्नेचर कलर्स के साथ क्रोम फिनिश का इस्तेमाल किया गया है। स्टोर्स में वॉल डिस्प्ले, प्राइवेट लाउंज, गिफ्टिंग एरिया और मैट-क्रोम बिलिंग काउंटर जैसे डिजाइन एलिमेंट्स शामिल हैं। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को पारंपरिक ज्वेलरी शॉपिंग से अलग एक लग्जरी और समकालीन अनुभव देना है।

हरि कृष्ण ग्रुप के डायमंड कारोबार में तीन दशकों के अनुभव पर आधारित Mayavé अपने डिजाइन और 40 Signature Cuts की रेंज को प्रमुखता देता है। कंपनी के अनुसार, इसके ज्वेलरी कलेक्शन में ब्लूम, बर्ड्स ऑफ ग्लोरी, सीमलेस सिम्फनी, टाइमलेस, विंग्स ऑफ फ्रीडम, साकुरा ( Sakura) और Reflection महिलाओं के लिए, जबकि Valor पुरुषों के लिए है। इन कलेक्शंस को इटली के डिजाइनर Massimiliano Bonoli ने डिजाइन किया है और भारत में तैयार किया जाता है। ज्वेलरी में IGI-सर्टिफाइड लैब-ग्रोन् डायमंड्स का इस्तेमाल किया जाता है।

मायावे (Mayavé)  के स्टोर फॉर्मेट को ग्राहकों की बदलती ज्वेलरी खरीदारी की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। स्टोर का सेंट्रल आइलैंड टेबल ग्राहकों के लिए शुरुआती इंटरैक्शन पॉइंट है, जहां Timeless कलेक्शन को प्रदर्शित किया जाता है। इसके अलावा, स्टोर्स में स्टेटमेंट पीसेज और हाई ज्वेलरी लाउंज भी मौजूद हैं। ग्राहकों के लिए स्पेशलिटी कॉफी और आर्टिसनल कुकीज की सुविधा भी दी जाती है।

मायावे (Mayavé)  की फाउंडर और सीईओ द्रव्य ढोलकिया (Dravya Dholakia) ने कहा कि ज्वेलरी रिटेल अब केवल प्रोडक्ट तक सीमित नहीं है और ग्राहक डिजाइन, कारीगरी और उपलब्ध विकल्पों को लेकर ज्यादा जागरूक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी ने अपने स्टोर्स को ज्वेलरी प्रोडक्ट का विस्तार माना है, जहां ग्राहकों को अलग-अलग डिजाइन और कट्स को समझने और सोच-समझकर खरीदारी करने के लिए पर्याप्त समय और जगह मिल सके।

मायावे  (Mayavé)  की ज्वेलरी की शुरुआती कीमत करीब 25,000 है, जबकि इसके बड़े रेंज की कीमत 3 लाख तक है। कंपनी अपने ऑपरेशंस में सस्टेनेबिलिटी पर भी ध्यान दे रही है, जिसमें सोलर-पावर्ड मैन्युफैक्चरिंग, वॉटर रीसाइक्लिंग और रीसाइकल्ड गोल्ड का इस्तेमाल शामिल है। दिल्ली-NCR में पांच स्टोर्स के जरिए कंपनी डिजाइन, कारीगरी और आधुनिक रिटेल अनुभव को एक साथ लाने का लक्ष्य रखती है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities