मिंत्रा ब्यूटी ने अपनी नई मल्टी-फिल्म ब्रांड कैंपेन ‘ब्यूटी मेड पर्सनल’ लॉन्च की है। यह कैंपेन मिंत्रा ब्यूटी की ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद आलिया भट्ट की पहली विज्ञापन फिल्म है। इस कैंपेन में तीन अलग-अलग फिल्में शामिल हैं, जो यह दिखाती हैं कि आज के समय में ग्राहक ब्यूटी प्लेटफॉर्म्स पर स्किनकेयर, मेकअप और ग्लोबल ब्यूटी ट्रेंड्स जैसे K-Beauty को कैसे खोजते और समझते हैं।
मिंत्रा के अनुसार, यह कैंपेन ग्राहकों को पर्सनलाइजेशन, बेहतर क्यूरेशन और आसान डिस्कवरी अनुभव के जरिए सही ब्यूटी प्रोडक्ट चुनने में मदद करने पर केंद्रित है। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों की रुचि को आत्मविश्वास के साथ खरीदारी में बदलना है।
Myntra ब्यूटी का बढ़ रहा है बाजार
मिंत्रा का कहना है कि उसका ब्यूटी पोर्टफोलियो ऑनलाइन ब्यूटी मार्केट की तुलना में तेजी से बढ़ रहा है। इसका मुख्य कारण Ingredient-Based Skincare, Preventive Skincare और ग्लोबल ब्यूटी ट्रेंड्स की बढ़ती लोकप्रियता है।
कंपनी के अनुसार, मिंत्रा ब्यूटी के ग्राहकों में बड़ी संख्या Gen Z की है, जबकि प्लेटफॉर्म की आधे से अधिक मांग टियर-2 और टियर-3 शहरों से आती है। वर्तमान में मिंत्रा ब्यूटी पर 4,500 से अधिक ब्रांड्स और लगभग 1.75 लाख से ज्यादा SKUs उपलब्ध हैं।
कैंपेन में दिखाया गया ग्राहकों का ब्यूटी कन्फ्यूजन
इस कैंपेन की हर फिल्म ग्राहकों की ब्यूटी जर्नी में आने वाले कन्फ्यूजन को दिखाती है और यह बताती है कि मिंत्रा ब्यूटी कैसे इस परेशानी को आसान बनाता है। तीनों फिल्मों में आलिया भट्ट एक भरोसेमंद और मददगार भूमिका में नजर आती हैं, जो ग्राहकों को प्लेटफॉर्म के फीचर्स समझाती हैं।
मिंत्रा की सीनियर डायरेक्टर - ब्रांड मार्केटिंग, नेहा गुलाटी ने कहा कि आज के समय में ग्राहक ब्यूटी प्रोडक्ट्स चुनते समय ज्यादा स्पष्टता और भरोसा चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ‘ब्यूटी मेड पर्सनल’ कैंपेन के जरिए कंपनी तकनीक आधारित डिस्कवरी अनुभव और मजबूत प्रोडक्ट चयन को सामने ला रही है।
आलिया भट्ट ने क्या कहा - आलिया भट्ट ने कहा कि आज ब्यूटी पहले से कहीं ज्यादा पर्सनल हो गई है, लेकिन कई ट्रेंड्स, ingredients और routines की वजह से यह कई बार मुश्किल भी लगती है। उन्होंने कहा कि इस कैंपेन की खास बात यह है कि यह ग्राहकों के वास्तविक कन्फ्यूजन को ईमानदारी से दिखाता है और यह समझाता है कि सही ब्यूटी प्रोडक्ट ढूंढना मुश्किल नहीं होना चाहिए।
फिल्म 1 : स्किनकेयर डिस्कवरी और पर्सनलाइजेशन
पहली फिल्म स्किनकेयर प्रोडक्ट चुनने की चुनौती पर आधारित है। इसमें एक युवती अलग-अलग ingredients और Online Advice के बीच उलझ जाती है। इसके बाद आलिया भट्ट मिंत्रा के In-app quiz फीचर के जरिए उसे personalized skincare recommendations देती हैं। फिल्म का संदेश है कि सही स्किनकेयर चुनने के लिए बार-बार trial and error की जरूरत नहीं होनी चाहिए।
फिल्म 2 : प्रोडक्ट ऑथेंटिसिटी और भरोसा
दूसरी फिल्म ग्राहकों के बीच बढ़ती Product Authenticity की चिंता को दिखाती है। इसमें एक ग्राहक नए ब्यूटी ब्रांड्स के बारे में लगातार reviews और unboxing videos देखकर कन्फ्यूज हो जाती है। इसके बाद आलिया भट्ट मिंत्रा ब्यूटी के Direct-To-Brand Sourcing मॉडल के बारे में बताती हैं, जो 100% असली प्रोडक्ट्स का भरोसा देता है।
फिल्म 3 : K-Beauty और ग्लोबल ट्रेंड्स
तीसरी फिल्म K-Beauty ट्रेंड पर आधारित है, जो प्लेटफॉर्म पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसमें दिखाया गया है कि K-Beauty routines और Products नए ग्राहकों के लिए काफी जटिल लग सकते हैं। फिल्म में आलिया भट्ट मिंत्रा के Curated K-Beauty Collection के जरिए ग्राहकों को आसान और बेहतर तरीके से इन ग्लोबल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती हैं।