नज़ारा टेक्नोलॉजीज ने किया बड़ा ग्लोबल अधिग्रहण

नज़ारा टेक्नोलॉजीज ने किया बड़ा ग्लोबल अधिग्रहण

नज़ारा टेक्नोलॉजीज ने किया बड़ा ग्लोबल अधिग्रहण
नाज़ारा टेक्नोलॉजीज ने ब्लूटाइल गेम्स और बेस्टप्ले सिस्टम्स एस.एल में 50% हिस्सेदारी खरीदकर वैश्विक गेमिंग बाजार में अपनी पकड़ मजबूत की है। यह अधिग्रहण कंपनी के कैजुअल और सोशल गेमिंग सेगमेंट में विस्तार और ग्रोथ रणनीति का अहम हिस्सा है।

नाज़ारा टेक्नोलॉजीज (Nazara Technologies) ने वैश्विक गेमिंग बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए ब्लूटाइल गेम्स एस.एल.(Bluetile Games S.L.) और बेस्टप्ले सिस्टम्स एस.एल.(Bestplay Systems S.L.) का अधिग्रहण करने की घोषणा की है। इस डील के तहत कंपनी दोनों स्टार्टअप्स में शुरुआती 50% हिस्सेदारी खरीदेगी।

इस अधिग्रहण के लिए नज़ारा करीब 100.3 मिलियन डॉलर (लगभग ₹918 करोड़) का निवेश करेगी, जिसमें 59.7 मिलियन डॉलर डील क्लोजिंग के समय और बाकी राशि छह महीने के भीतर चुकाई जाएगी। कंपनी के पास 2028 तक शेष हिस्सेदारी खरीदने का विकल्प भी रहेगा, जिसकी वैल्यूएशन 6.6x EBITDA पर आधारित होगी।

इसके अलावा, इस ट्रांजैक्शन में 98.2 मिलियन डॉलर तक के परफॉर्मेंस-लिंक्ड अर्नआउट्स भी शामिल हैं, जो 2028 से 2030 के बीच दिए जाएंगे।

ब्लूटाइल गेम्स (Bluetile Games) कैजुअल और सोशल मोबाइल गेम्स जैसे Yatzy, Domino Legends और Mahjong Voyage का पोर्टफोलियो संचालित करती है। कंपनी के पास 17 लाइव गेम्स, 375 मिलियन डाउनलोड्स और 22 मिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स हैं।

वहीं Bestplay Systems एक रिवॉर्ड-बेस्ड एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म चलाती है, जो गेमिंग ऐप्स के लिए यूजर एक्विजिशन, रिटेंशन और क्रॉस-प्रमोशन में मदद करता है।

वित्तीय रूप से, दोनों कंपनियों ने कैलेंडर वर्ष 2025 में मिलकर 153.6 मिलियन डॉलर (लगभग ₹1,405 करोड़) का रेवेन्यू और 27.7 मिलियन डॉलर (लगभग ₹254 करोड़) का EBITDA दर्ज किया।

इस अधिग्रहण के जरिए नज़ारा टेक्नोलॉजीज वैश्विक कैजुअल और सोशल गेमिंग सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है।

 

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities