एक्ट्रेस निकिता दत्ता ने Zinara में किया निवेश

एक्ट्रेस निकिता दत्ता ने Zinara में किया निवेश

एक्ट्रेस निकिता दत्ता ने Zinara में किया निवेश
एक्ट्रेस निकिता दत्ता ने कंटेम्परेरी लैब-ग्रोउन डायमंड ज्वेलरी ब्रांड Zinara में रणनीतिक निवेश कर एंटरप्रेन्योरशिप की दुनिया में कदम रखा है।

एक्ट्रेस निकिता दत्ता ने कंटेम्परेरी लैब-ग्रोउन डायमंड ज्वेलरी ब्रांड Zinara में रणनीतिक निवेश किया है। इस निवेश के साथ उन्होंने अपने एक्टिंग करियर के साथ-साथ एंटरप्रेन्योरशिप की दिशा में भी कदम बढ़ाया है। निवेश को अंतिम रूप देने से पहले दत्ता ने पिछले छह महीनों के दौरान भारत के कई फाउंडर्स और उद्यमियों से मुलाकात की और ऐसे बिजनेस का मूल्यांकन किया, जो मजबूत प्रोडक्ट, अलग स्टोरीटेलिंग और नई पीढ़ी के कंज्यूमर्स की जरूरतों को समझते हैं।

यह कंज्यूमर स्पेस में दत्ता का पहला निवेश है। उन्होंने बताया कि यह निवेश फैशन, वेलनेस और कॉन्शियस लिविंग में उनकी रुचि से जुड़ा है। ज़िनारा (Zinara) के कंटेम्परेरी डिजाइन के साथ लैब-ग्रोउन डायमंड्स की इनोवेशन और अफोर्डेबिलिटी ने उन्हें इस ब्रांड की ओर आकर्षित किया।

दत्ता ने कहा कि वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने काम के साथ-साथ एक एंटरप्रेन्योरियल पोर्टफोलियो भी तैयार करना चाहती हैं। आगे उनकी योजना ऐसे कंज्यूमर ब्रांड्स के साथ साझेदारी करने की है, जो भारत की नई पीढ़ी के ब्रांड्स को खोजने और उनसे जुड़ने के तरीके को प्रभावित कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो निकिता दत्ता हाल ही में गुरु रंधावा के गाने “2 Eyes” में नजर आई थीं। वह जल्द ही धर्माटिक एंटरटेनमेंट (Dharmatic Entertainment) की आगामी सीरीज “Nazdeekiyan” और एक अन्य अनटाइटल्ड फीचर प्रोजेक्ट में दिखाई देंगी।

निकिता दत्ता ने कहा कि उनके लिए ज्वेलरी हमेशा से व्यक्तित्व को व्यक्त करने का एक माध्यम रही है और नई पीढ़ी के साथ ज्वेलरी को खोजने और चुनने का तरीका भी बदल रहा है। उन्होंने कहा कि ज़िनारा (Zinara) की खासियत कंटेम्परेरी डिजाइन को लैब-ग्रोउन डायमंड्स की इनोवेशन और एक्सेसिबिलिटी के साथ जोड़ना है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities