विशाल सिक्का के AI स्टार्टअप Hang Ten ने जुटाए 53 मिलियन डॉलर

विशाल सिक्का के AI स्टार्टअप Hang Ten ने जुटाए 53 मिलियन डॉलर

विशाल सिक्का के AI स्टार्टअप Hang Ten ने जुटाए 53 मिलियन डॉलर
विशाल सिक्का के Hang Ten Systems ने Temasek के Xora के नेतृत्व में 53 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त फंडिंग जुटाई है। यह कंपनी के शुरुआती सीड राउंड के कुछ ही हफ्तों बाद हुआ है।


पूर्व Infosys सीईओ विशाल सिक्का द्वारा चार महीने पहले शुरू किए गए AI स्टार्टअप Hang Ten Systems ने अतिरिक्त सीड फंडिंग के तौर पर 53 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। यह फंडिंग कंपनी द्वारा शुरुआती 32 मिलियन डॉलर का राउंड पूरा करने के सिर्फ पांच सप्ताह बाद मिली है।

इस नए राउंड का नेतृत्व Temasek के अर्ली-स्टेज इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म Xora ने किया है। इसके साथ कंपनी की कुल फंडिंग बढ़कर 85 मिलियन डॉलर हो गई है। पहले राउंड का नेतृत्व करने वाली Mayfield ने भी इसमें हिस्सा लिया। इसके अलावा Aramco Ventures, Intel के सीईओ Lip-Bu Tan, Micron के सीईओ संजय मेहरोत्रा और Yahoo के, को-फाउंडर Jerry Yang ने भी निवेश किया है। वहीं Jerry Yang कंपनी के बोर्ड में भी शामिल हैं।

Hang Ten बड़े एंटरप्राइजेज को AI स्ट्रैटेजी में दे रहा सलाह

Hang Ten बड़े एंटरप्राइजेज को AI स्ट्रैटेजी तैयार करने और उनके सॉफ्टवेयर को बनाने व मॉडर्नाइज करने में सलाह देता है। कंपनी आमतौर पर उन एंटरप्राइजेज के साथ काम करती है जिनका सालाना रेवेन्यू 10 बिलियन डॉलर से अधिक है। स्टार्टअप फिलहाल अमेरिका, यूरोप, मिडिल ईस्ट और एशिया की 21 बड़ी कंपनियों के साथ काम कर रहा है। इनमें Fresenius Kabi, Saudi Aramco और Siemens Energy शामिल हैं। कंपनी को कई मिलियन-डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट मिल चुके हैं और वह इससे भी बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स पर काम कर रही है।

सीटीओ संजय राजगोपालन ने बताया कि कंपनी के इंजीनियर्स इन-हाउस फ्रेमवर्क Hobie का इस्तेमाल करते हैं। यह फ्रेमवर्क रेगुलेटेड इंडस्ट्रीज और जटिल एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट्स के लिए दोबारा इस्तेमाल की जा सकने वाली AI क्षमताओं को एक साथ पैकेज करता है। उन्होंने कहा कि अब दो से चार लोगों की टीमें ऐसे प्रोजेक्ट संभाल रही हैं, जिनके लिए पहले करीब 30 लोगों की जरूरत पड़ती थी। हालांकि, अंतिम क्वालिटी चेक अभी भी ग्राहक या थर्ड-पार्टी टीमों द्वारा किया जाता है।

नई फंडिंग से यूरोप और भारत में विस्तार की तैयारी

Palo Alto मुख्यालय वाला यह स्टार्टअप फिलहाल अमेरिका, मिडिल ईस्ट और ऑस्ट्रेलिया में 20–25 कर्मचारियों के साथ काम कर रहा है। नई फंडिंग के साथ कंपनी यूरोप और भारत में विस्तार करने की योजना बना रही है। इस फंडिंग का इस्तेमाल इंजीनियरिंग, कंसल्टिंग और सेल्स टीमों के विस्तार के लिए किया जाएगा।

Hang Ten Systems के फाउंडर और सीईओ विशाल सिक्का ने कहा, “बिल्ड करने का काम खुद अब लगभग जीरो मार्जिनल कॉस्ट और लगभग जीरो टाइम वाला हो गया है।”

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities