Radisson Collection ने मैसूर में 175 कमरों वाला लग्जरी होटल साइन किया

Radisson Collection ने मैसूर में 175 कमरों वाला लग्जरी होटल साइन किया

Radisson Collection ने मैसूर में 175 कमरों वाला लग्जरी होटल साइन किया
Radisson Collection ने Zed Group के साथ साझेदारी में मैसूर में 175 कमरों वाले लग्जरी होटल के लिए समझौता किया है।


शहर के एक प्रमुख और आकर्षक स्थान पर बनने वाला Radisson Collection Hotel Mysore भविष्य में मैसूर का एक प्रमुख हॉस्पिटैलिटी लैंडमार्क बनने की उम्मीद है।

मैसूर में यह नया होटल साइन होने से भारत में ब्रांड की लग्जरी मौजूदगी और मजबूत होगी। इससे पहले Radisson Collection श्रीनगर, उदयपुर, जयपुर और नवी मुंबई में भी अपने होटल स्थापित कर चुका है।

Radisson Hotel Group के सीनियर डायरेक्टर (डेवलपमेंट) दवाशीष श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी की विस्तार रणनीति भारत के प्रमुख शहरों, बड़े पर्यटन स्थलों और महत्वपूर्ण बाजारों में बड़े फॉर्मेट वाले Radisson Collection और Radisson Blu होटल व रिसॉर्ट्स शुरू करने पर केंद्रित है।

यह समझौता भारत में लग्जरी और अपर-अपस्केल सेगमेंट में Radisson Hotel Group की मजबूत उपस्थिति को और विस्तार देने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities