रॉयल ऑर्किड होटल्स लिमिटेड (Royal Orchid Hotels Ltd) ने रीजेंटा रंजीत एवेन्यू (Regenta Ranjit Avenue) के लॉन्च की घोषणा की है। यह होटल समूह की अमृतसर में पांचवीं प्रॉपर्टी है, जो शहर के बढ़ते शहरी विकास और धार्मिक पर्यटन बाजार में कंपनी की मजबूत मौजूदगी को दर्शाती है।
होटल में डीलक्स, सुपीरियर, एग्जीक्यूटिव और सुइट कैटेगरी सहित कुल 37 सुसज्जित कमरे हैं। मेहमानों के लिए Pinxx Kitchen & Lounge, Mix Bar और Kitty Lounge जैसे डाइनिंग विकल्प उपलब्ध हैं। इसके अलावा होटल में बड़े बैंक्वेट स्पेस और रूफटॉप स्विमिंग पूल भी है, जो ठहरने और कार्यक्रमों के अनुभव को बेहतर बनाता है।
लॉन्च पर कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर चंदर के. बलजी (Chander K. Baljee) ने कहा कि यह विस्तार ‘विजन 2030’ रणनीति का हिस्सा है और इसका उद्देश्य आधुनिक सुविधाओं के साथ शहर की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली उत्कृष्ट हॉस्पीटेलीटी सर्विस प्रदान करना है।