इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता सिंपल एनर्जी (Simple Energy) ने अपने आगामी फैमिली स्कूटर को पेश कर दिया है। कंपनी ने नए स्कूटर का नाम सिंपल वेव (Simple Wave) रखा है, जिसे 2 सितंबर 2026 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इस लॉन्च के साथ कंपनी भारत के सबसे बड़े स्कूटर सेगमेंट में प्रवेश करेगी।
सिंपल एनर्जी के अनुसार, Simple Wave को रोजमर्रा की फैमिली मोबिलिटी को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। इसमें कंपनी की इंजीनियरिंग-फर्स्ट फिलॉसफी के साथ आराम, उपयोगिता और परिवार के साथ साझा यात्रा पर फोकस किया गया है।
कंपनी ने बताया कि सिंपल वेव (Simple Wave) का नाम प्रकृति और सहज गति की अवधारणा से प्रेरित है। यह डॉल्फिन की गति और हाइड्रोडायनामिक सिद्धांतों को दर्शाता है, जो स्मूद और नेचुरल मूवमेंट का प्रतीक हैं।
नाम के जरिए कंपनी ने आसान और सहज मोबिलिटी, शहरों में फ्लूइड मूवमेंट, परिवार और समुदाय के बीच कनेक्शन तथा अलग-अलग उम्र और लाइफस्टाइल वाले राइडर्स के लिए इनक्लूसिव मोबिलिटी को दर्शाने की कोशिश की है।
सिंपल वेव को कंपनी ने वर्षों के इन-हाउस रिसर्च और इंजीनियरिंग के आधार पर विकसित किया है। Simple Energy की R&D क्षमताओं में प्रोप्राइटरी सॉफ्टवेयर, व्हीकल टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस शामिल हैं। कंपनी का फोकस महत्वपूर्ण तकनीकों को खुद विकसित करने पर है।
सिंपल एनर्जी के अनुसार, इसी इंजीनियरिंग-केंद्रित रणनीति के तहत कंपनी हेवी रेयर अर्थ-फ्री इलेक्ट्रिक मोटर्स का कमर्शियल स्तर पर उत्पादन करने वाली पहली भारतीय OEM बनी है।
सिंपल वेव के जरिए कंपनी अपनी इंजीनियरिंग क्षमता को बड़े ग्राहक वर्ग और रोजमर्रा की फैमिली मोबिलिटी के लिए तैयार किए गए स्कूटर सेगमेंट तक ले जाने की तैयारी कर रही है। कंपनी 2 सितंबर 2026 को आयोजित लॉन्च इवेंट में Simple Wave को आधिकारिक रूप से पेश करेगी।