Somany Ceramics Ltd., जो दुनिया की 12वीं सबसे बड़ी टाइल निर्माता कंपनी है और भारत में टाइल्स, बाथवेयर और होम सॉल्यूशंस के क्षेत्र में एक प्रमुख नाम है, इस कंपनी ने अपनी नई ब्रांड पहचान पेश की है। यह कदम कंपनी के विकास के एक महत्वपूर्ण पड़ाव को दर्शाता है, जहां वह एक वन-स्टॉप होम और बिल्डिंग सॉल्यूशन ब्रांड के रूप में खुद को स्थापित कर रही है।
यह नई पहचान पिछले 50 वर्षों में कंपनी के बदलाव को दर्शाती है, जहां वह सिर्फ टाइल बनाने वाली कंपनी से आगे बढ़कर आधुनिक जीवनशैली को आकार देने वाले ब्रांड में बदल गई है। नया लोगो कंपनी के बढ़ते प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के साथ मेल खाता है और इसे एक संपूर्ण होम सॉल्यूशन प्रोवाइडर के रूप में मजबूत करता है।
लॉन्च के मौके पर कंपनी के एमडी और सीईओ अभिषेक सोमानी ने कहा कि यह नई पहचान उनके 55 साल के सफर में एक अहम पड़ाव है। यह कंपनी की नवाचार, स्थिरता और ग्राहकों पर केंद्रित सोच को दर्शाती है। साथ ही यह भरोसे, मजबूती और विस्तार को आगे बढ़ाते हुए भविष्य के लिए नई दिशा तय करती है, जहां नई पीढ़ी की लीडरशिप कंपनी को आगे ले जाएगी।
नई पहचान का मुख्य डिज़ाइन आधुनिक स्पेस की तरह नरम और सहज कर्व्स पर आधारित है, जो लचीलापन और आधुनिकता को दर्शाते हैं। नया लोगो पहले की तुलना में कम कठोर है और अधिक स्मूथ व आर्किटेक्चरल रूप में दिखता है, जबकि इसमें कंपनी की पुरानी पहचान की निरंतरता भी बनी हुई है।
इसके रंगों में भी बदलाव किया गया है। गहरा लाल रंग ऊर्जा और विस्तार को दर्शाता है, जबकि नीले रंग का एरो आगे बढ़ने की दिशा और प्रगति का संकेत देता है। ये दोनों मिलकर एक आधुनिक, मजबूत और लंबे समय तक टिकने वाली ब्रांड पहचान बनाते हैं।
नई ब्रांड पहचान में 'SOMANY' नाम को भी नया अर्थ दिया गया है - Scale (विस्तार), Originality (मौलिकता), Momentum (गति), Assurance (विश्वास), New Horizons (नए अवसर) और Youth Thinking (युवा सोच), जो कंपनी की विरासत और भविष्य की सोच दोनों को दर्शाता है।
यह नई पहचान रिटेल, पैकेजिंग, कम्युनिकेशन और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लागू की जाएगी, जिससे ग्राहकों को एक जैसा अनुभव मिलेगा और आर्किटेक्ट्स व डिजाइनर्स के साथ कंपनी का जुड़ाव और मजबूत होगा।