EV कारोबार मजबूत करने की तैयारी में Eicher Motors

EV कारोबार मजबूत करने की तैयारी में Eicher Motors

EV कारोबार मजबूत करने की तैयारी में Eicher Motors
आइशर मोटर्स वित्त वर्ष 2027 में रॉयल एनफील्ड के विस्तार और ईवी कारोबार को मजबूत करने के लिए 2,200 करोड़ का निवेश करेगी।

आइशर मोटर्स (Eicher Motors अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल ब्रांड रॉयल एनफील्ड के विस्तार और इलेक्ट्रिक वाहन (EV) कारोबार को मजबूत करने के लिए वित्त वर्ष 2027 में लगभग 2,200 करोड़ का निवेश करने जा रही है। कंपनी के प्रबंध निदेशक बी. गोविंदराजन ने बताया कि इस निवेश में करीब 1,000 करोड़ उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर खर्च किए जाएंगे, जबकि शेष राशि नए उत्पाद विकास और इलेक्ट्रिक वाहन कार्यक्रमों में लगाई जाएगी।

कंपनी ने हाल के वर्षों में प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में मजबूत वृद्धि दर्ज की है। वित्त वर्ष 2026 में रॉयल एनफील्ड ने 12.27 लाख से ज्यादा मोटरसाइकिलों की बिक्री की, जो लगातार दूसरा वर्ष है जब कंपनी ने 10 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार किया। घरेलू बिक्री में 23 प्रतिशत और निर्यात में 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

इस विस्तार योजना के तहत कंपनी ने तमिलनाडु के चेय्यार प्लांट में 958 करोड़ के ब्राउनफील्ड विस्तार को मंजूरी दी है, जिससे FY28 तक वार्षिक उत्पादन क्षमता 14.6 लाख यूनिट से बढ़ाकर लगभग 20 लाख यूनिट कर दी जाएगी। इसके अलावा कंपनी ने आंध्र प्रदेश सरकार के साथ तिरुपति के पास एक नई ग्रीनफील्ड मैन्युफैक्चरिंग सुविधा स्थापित करने के लिए भी समझौता किया है, जिसमें कई चरणों में लगभग 2,500 करोड़ निवेश किए जाएंगे।

कंपनी मैनेजमेंट के अनुसार वैश्विक भू-राजनीतिक चुनौतियों और सप्लाई चेन व्यवधानों के बावजूद बाजार में मांग मजबूत बनी हुई है। अप्रैल 2026 में कंपनी ने करीब 1.13 लाख मोटरसाइकिलों की बिक्री की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 31 प्रतिशत अधिक है। कंपनी का कहना है कि डीलर इन्वेंट्री फिलहाल केवल सात से आठ दिनों की है, जो बाजार में मजबूत मांग को दर्शाती है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities