Bijliride की पहल से महिलाओं को नया रोजगार

Bijliride की पहल से महिलाओं को नया रोजगार

Bijliride की पहल से महिलाओं को नया रोजगार
बिजलिराइड ने तेलंगाना महिला सुरक्षा विंग के सहयोग से हैदराबाद में 500 से ज्यादा महिलाओं को मोबिलिटी-आधारित रोजगार के लिए प्रशिक्षित किया।

तेलंगाना महिला सुरक्षा विंग, तेलंगाना सरकार के सहयोग से Bijliride ने महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को मोबिलिटी-आधारित रोजगार से जोड़ने के लिए एक विशेष कार्यक्रम शुरू किया। यह पहल हैदराबाद में लागू की गई, जिसके तहत 500 से अधिक महिलाओं को टू-व्हीलर टैक्सी और इलेक्ट्रिक ऑटो चलाने जैसे पेशों के लिए प्रशिक्षण और सहयोग प्रदान किया गया।

फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू हुए इस कार्यक्रम में सामुदायिक जागरूकता, कौशल विकास, लाइसेंसिंग सहायता और पेशेवर ऑनबोर्डिंग के माध्यम से महिलाओं को आय के नए अवसर उपलब्ध कराए गए। पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए शहर के बढ़ते इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इकोसिस्टम में उनकी भागीदारी बढ़ाना है।

कंपनी के मुख्य मार्केटिग ऑफिसर विशाल विक्रम ने कहा कि मोबिलिटी सामाजिक और आर्थिक बदलाव का सशक्त माध्यम बन सकती है और यह सहयोग महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

यह साझेदारी बिना वित्तीय लेनदेन के, परिणाम-आधारित मॉडल पर लागू की गई है, जिसका लक्ष्य तेलंगाना में महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को दीर्घकालिक और व्यापक स्तर पर मजबूत करना है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities