भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए फास्ट-चार्जिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने के उद्देश्य से बोल्ट.अर्थ (Bolt.Earth) और सिंपल एनर्जी (Simple Energy) ने रणनीतिक सहयोग की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत सिंपल एनर्जी के जेन 2 (Gen 2) वाहन बोल्ट.अर्थ (Bolt.Earth) के ब्लेज़ डीसी (Blaze DC) फास्ट चार्जर्स के साथ पूरी तरह संगत हैं, जिससे देशभर में तेज, विश्वसनीय और सुविधाजनक चार्जिंग उपलब्ध होगी।
बोल्ट.अर्थ (Bolt.Earth) के 270 से अधिक Blaze DC चार्जर्स पहले ही 100 से ज्यादा शहरों में स्थापित किए जा चुके हैं, जिन्हें उपयोगकर्ता बोल्ट.अर्थ ईवी चार्जिंग ऐप के माध्यम से आसानी से खोज और उपयोग कर सकते हैं। आने वाले समय में सिंपल कनेक्ट (Simple Connect) ऐप में भी बोल्ट.अर्थ (Bolt.Earth) चार्जर्स की लोकेशन इंटीग्रेशन की योजना है, जिससे यूजर्स को एकीकृत और सहज अनुभव मिलेगा।
इस साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए बोल्ट.अर्थ के फाउंडर और सीईओ एस. राघव भारद्वाज ने कहा कि यह सहयोग देश में ईवी चार्जिंग को अधिक सुलभ और विश्वसनीय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को मुख्यधारा में लाने में मदद करेगा।