Tesla ने Punjab में पॉप-अप एक्सपीरियंस सेंटर लॉन्च किया

Tesla ने Punjab में पॉप-अप एक्सपीरियंस सेंटर लॉन्च किया

Tesla ने Punjab में पॉप-अप एक्सपीरियंस सेंटर लॉन्च किया
टेस्ला  ने पंजाब में अपनी पहली पॉप-अप एक्सपीरियंस प्रदर्शनी पैवेलियन मॉल, लुधियाना में शुरू की, जहां लोग टेस्ला मॉडल वाई को करीब से देख सकते हैं और टेस्ट ड्राइव बुक कर सकते हैं।

अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला (Tesla) ने पंजाब में अपनी पहली पॉप-अप एक्सपीरियंस प्रदर्शनी की शुरुआत की है। यह इवेंट Pavilion Mall Ludhiana में 6 मार्च से 12 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जहां कंपनी अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एसयूवी Tesla Model Y (मॉडल Y प्रीमियम) को प्रदर्शित कर रही है। इस आयोजन के जरिए राज्य के लोग वाहन को करीब से देख सकते हैं, गाइडेड वॉकअराउंड में हिस्सा ले सकते हैं और Tesla India की वेबसाइट के माध्यम से टेस्ट ड्राइव भी बुक कर सकते हैं।

कंपनी के अनुसार Tesla Model Y लगातार तीन वर्षों 2023, 2024 और 2025 तक दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। इस मॉडल को सुरक्षा के मामले में भी वैश्विक परीक्षण एजेंसियों जैसे नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA), इंनशोरेंस इंस्टीट्यूट फॉर हाईवे सेफ्टी (IIHS), यूरो एनसीएपी, ऑस्ट्रेलियाई न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (ANCAP) और चाइना इंश्योरेंस ऑटोमोटिव सेफ्टी इंडेक्स (C-IASA) से शीर्ष सुरक्षा रेटिंग प्राप्त हुई है।  

कंपनी के सुपरचार्जर नेटवर्क की मदद से यह वाहन मात्र 15 मिनट में लगभग 267 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज जोड़ सकता है। भारत में फिलहाल इसके दो वेरिएंट उपलब्ध हैं। रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट की कीमत 59,89,000 रुपये है और इसकी WLTP रेंज 500 किमी है, जबकि लॉन्ग रेंज रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट 67,89,000 रुपये में उपलब्ध है, जो 661 किमी तक की रेंज प्रदान करता है। दोनों वेरिएंट की अधिकतम गति 201 किमी/घंटा है। वाहन बुक करने के लिए 22,220 रुपये का ऑर्डर डिपॉजिट और 50,000 रुपये का प्रशासनिक व सर्विस शुल्क देना होगा।

खरीदारों को आकर्षित करने के लिए Tesla पेट्रोल या डीजल वाहन एक्सचेंज करने पर 3,00,000 रुपये तक का इंसेंटिव भी दे रही है। इसके अलावा कंपनी ने फाइनेंसिंग विकल्प भी पेश किया है, जिसमें 7 साल की अवधि और 8.5% ब्याज दर पर स्टेप-अप EMI योजना के तहत मासिक किस्तें लगभग 49,000 रुपये से शुरू होती हैं, जिसके लिए न्यूनतम 6,00,000 रुपये का डाउन पेमेंट आवश्यक है।

कंपनी का दावा है कि यदि कोई ड्राइवर हर महीने लगभग 1,500 किमी चलाता है तो Tesla Model Y पर स्विच करने से ईंधन और मेंटेनेंस में करीब 20,000 रुपये तक की मासिक बचत हो सकती है। भारत में इस मॉडल की खरीद के साथ कंपनी एक कॉम्प्लिमेंट्री होम वॉल कनेक्टर भी प्रदान करती है, जिससे घर पर चार्जिंग की लागत स्थानीय बिजली दरों के अनुसार लगभग 1 रुपये प्रति किलोमीटर तक हो सकती है।

लुधियाना के इस पॉप-अप इवेंट के अलावा Tesla के भारत में तीन स्थायी केंद्र भी संचालित हो रहे हैं गुरूग्राम में एक सेंटर, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (Bandra Kurla Complex) में एक एक्सपीरियंस सेंटर और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर स्थित एक सुविधा, जो प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुले रहते हैं।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities