बैटरी मांग बढ़ने के बीच Trontek का बड़ा हायरिंग प्लान

बैटरी मांग बढ़ने के बीच Trontek का बड़ा हायरिंग प्लान

बैटरी मांग बढ़ने के बीच Trontek का बड़ा हायरिंग प्लान
ट्रोनटेक ने बढ़ती ईवी और एनर्जी स्टोरेज मांग के बीच FY27 तक 500 से ज्यदा नई नौकरियां सृजित करने की योजना बनाई है। कंपनी इस विस्तार के तहत रिसर्च एंड डेवलपमेंट, बैटरी इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को मजबूत करने पर भी ध्यान देगी।

नई दिल्ली स्थित लिथियम-आयन बैटरी निर्माता ट्रोनटेक (Trontek) ने वित्त वर्ष 2027 तक 500 से ज्यादा नई नौकरियां सृजित करने की योजना की घोषणा की है। इस विस्तार के साथ कंपनी का कुल कार्यबल 967 से बढ़कर लगभग 1,400 कर्मचारियों तक पहुंचने की उम्मीद है। कंपनी के अनुसार यह भर्ती इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, घरेलू एनर्जी स्टोरेज और ग्रिड एप्लिकेशन क्षेत्रों में बढ़ती मांग के कारण की जा रही है।

कंपनी का कहना है कि यह विस्तार उसके दो दशक के इतिहास में सबसे बड़े हायरिंग चरणों में से एक है और भारत के क्लीन एनर्जी सेक्टर की दीर्घकालिक संभावनाओं में बढ़ते भरोसे को दर्शाता है। नई नियुक्तियां प्रोडक्शन, क्वालिटी सिस्टम, बैटरी इंजीनियरिंग, रिसर्च एवं डेवलपमेंट, लॉजिस्टिक्स और सर्विस ऑपरेशंस जैसे क्षेत्रों में की जाएंगी।

आरएंडडी (R&D) से जुड़ी कई नई भूमिकाएं बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS), थर्मल सेफ्टी इंजीनियरिंग, लाइफ-साइकिल ऑप्टिमाइजेशन और भारतीय परिस्थितियों में प्रोडक्ट वैलिडेशन जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित होंगी। कंपनी के संस्थापक और सीईओ समरथ एस. कोचर (Samrath S. Kochar) ने कहा कि भारत का बैटरी इकोसिस्टम तेजी से मजबूत हो रहा है और आने वाले समय में प्रतिस्पर्धा इंजीनियरिंग क्षमता और मजबूत मैन्युफैक्चरिंग पर आधारित होगी।

ट्रोनटेक (Trontek) अपने कर्मचारियों के लिए लिथियम-आयन असेंबली, सेफ्टी कंप्लायंस, इलेक्ट्रॉनिक्स इंटीग्रेशन और एनर्जी स्टोरेज सिस्टम से जुड़े विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू करने जा रही है, ताकि उद्योग में बढ़ते मैन्युफैक्चरिंग मानकों के अनुरूप कौशल विकसित किया जा सके।

वर्ष 2004 में स्थापित ट्रोनटेक (Trontek) वर्तमान में 4 लाख से ज्यादा ई-रिक्शा और 6 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए बैटरियां बनाती है। कंपनी की उत्पाद श्रृंखला में टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रिड-स्केल एनर्जी स्टोरेज और रेजिडेंशियल एनर्जी सॉल्यूशंस भी शामिल हैं।

कंपनी के IP67-रेटेड ईवी  चार्जर पूरे भारत में उपयोग में हैं और उसका देशभर में सेल्स तथा आफ्टर-सेल्स सर्विस नेटवर्क मौजूद है। इस विस्तार के साथ ट्रोनटेक (Trontek) का लक्ष्य घरेलू बैटरी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को मजबूत करना, सप्लाई चेन निर्भरता कम करना और रोजगार सृजन में योगदान देना है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities