शेफ कृष्णा राणा बने द लीला हैदराबाद के नए शेफ डी क्यूज़ीन

शेफ कृष्णा राणा बने द लीला हैदराबाद के नए शेफ डी क्यूज़ीन

शेफ कृष्णा राणा बने द लीला हैदराबाद के नए शेफ डी क्यूज़ीन
द लीला हैदराबाद ने अपने सिग्नेचर रेस्टोरेंट टीगा (Tiga) में शेफ कृष्णा राणा को शेफ डी क्यूज़ीन (Chef de Cuisine) के रूप में नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से होटल की क्यूलिनरी लीडरशिप और भी मजबूत हुई है।


शेफ कृष्णा राणा के पास लग्जरी हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में लगभग 30 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने पार्क हयात होटल्स, ग्रैंड हयात मुंबई, ग्रैंड इंटरकॉन्टिनेंटल, ले रॉयल मेरिडियन और द सेंट रेजिस जैसे प्रतिष्ठित होटल ब्रांड्स के साथ काम किया है। वे अपनी अनुशासित कार्यशैली और ऑथेंटिक स्वाद, सटीक तकनीक और गेस्ट संतुष्टि पर विशेष ध्यान देने के लिए जाने जाते हैं।

टीगा में, शेफ राणा ऐसे मेन्यू तैयार करने की योजना बना रहे हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय क्यूलिनरी ट्रेंड्स और क्षेत्रीय स्वादों का संतुलित मेल होगा। खास तौर पर उनका फोकस सिचुआन क्यूज़ीन पर रहेगा, जो अपने तीखे स्वाद, सुगंधित गहराई और संतुलित मसालों के लिए जानी जाती है।

अपनी नियुक्ति पर बात करते हुए, शेफ कृष्णा राणा, शेफ डी क्यूज़ीन, द लीला हैदराबाद ने कहा "मेरे लिए कुकिंग सीखने और खुद को बेहतर बनाने की एक निरंतर यात्रा है। मैं सामग्री, तकनीकों और पारंपरिक रेसिपीज़ का सम्मान करता हूं, साथ ही मेहमानों की बदलती अपेक्षाओं के साथ खुद को ढालता हूं। द लीला हैदराबाद में, मैं ऐसे डाइनिंग अनुभव तैयार करने के लिए उत्साहित हूं, जो वैश्विक स्वादों और स्थानीय पसंद के बीच संतुलन बनाएं।"

उनका स्वागत करते हुए राजेश गोपालकृष्णन (जनरल मैनेजर, द लीला हैदराबाद) ने कहा "शेफ राणा का विश्व के प्रतिष्ठित हॉस्पिटैलिटी ब्रांड्स के साथ व्यापक अनुभव और गुणवत्ता व निरंतरता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें हमारी क्यूलिनरी टीम के लिए एक महत्वपूर्ण जोड़ बनाती है। उनका नेतृत्व द लीला हैदराबाद में डाइनिंग अनुभव को और ऊंचे स्तर पर ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा।"

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities