उभरते हुए बाजारों में अपने रणनीतिक विस्तार के तहत भारत की प्रमुख ओम्नीचैनल ट्रैवल सर्विस कंपनी Thomas Cook (India) Limited ने ग्वालियर शहर में अपना पहला आउटलेट खोलकर अपने नेटवर्क को और मजबूत किया है। इस नए आउटलेट के साथ कंपनी की पहुंच अब पूरे मध्य प्रदेश में 6 आउटलेट तक पहुंच गई है।
ग्वालियर के सिटी सेंटर के प्रमुख इलाके में स्थित यह नया स्टोर शहर के ग्राहकों के साथ-साथ आसपास के शहरों मुरैना, डबरा, दतिया और शिवपुरी के ग्राहकों के लिए भी सुविधाजनक पहुंच प्रदान करेगा। इससे कंपनी के हॉलिडे बिजनेस के लिए एक मजबूत ग्राहक आधार तैयार होगा।
मुख्य व्यावसायिक क्षेत्रों और आवासीय इलाकों के पास होने के कारण इस आउटलेट पर अच्छी संख्या में ग्राहकों के आने की उम्मीद है। यह स्थान विभिन्न प्रकार के ग्राहकों मल्टी-जनरेशन परिवार, कपल्स, युवा पीढ़ी के मिलेनियल्स और जेन-जेड तथा वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों को पूरा करेगा।
यह आउटलेट उन यात्रियों के लिए भी सेवाएं देगा जो किफायती छुट्टियों की तलाश में हैं, साथ ही उन प्रीमियम ग्राहकों के लिए भी जो खास तौर पर तैयार किए गए यात्रा अनुभव चाहते हैं। इसके अलावा ग्वालियर की दिल्ली के करीब स्थिति के कारण कश्मीर, लेह-लद्दाख और अन्य उत्तरी पर्यटन स्थलों की यात्रा की मांग भी अधिक रहती है। नया आउटलेट इस बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करेगा।
ग्वालियर में Thomas Cook का यह आउटलेट ग्राहकों को पूरी तरह से यात्रा सेवाएं उपलब्ध कराता है। इसमें अंतरराष्ट्रीय और घरेलू छुट्टियों के पैकेज (ग्रुप टूर, पर्सनलाइज्ड हॉलिडे, क्रूज आदि) के साथ-साथ ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी वैल्यू-एडेड सेवाएं भी शामिल हैं।
इसके अलावा Thomas Cook का एआई आधारित बुकिंग प्लेटफॉर्म ग्राहकों को अपनी पसंद के अनुसार छुट्टियों की योजना बनाने में मदद करता है। इससे ग्राहक कुछ ही मिनटों में उपलब्धता देख सकते हैं और तुरंत बुकिंग कर सकते हैं।
राजीव काले, प्रेसिडेंट और कंट्री हेड- हॉलिडे, MICE और वीज़ा, Thomas Cook (India) Limited ने कहा, “मध्य प्रदेश हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। ग्वालियर में हमारा पहला आउटलेट शुरू होने से राज्य में हमारी मौजूदगी और मजबूत होगी। शहर के केंद्रीय स्थान को ध्यान में रखते हुए चुना गया यह नया आउटलेट क्षेत्र के ग्राहकों की बढ़ती और विविध जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा करने में मदद करेगा। इससे ग्राहकों को आसान पहुंच और बेहतर सेवाएं मिलेंगी, साथ ही हम उन्हें ग्रुप और कस्टमाइज्ड दोनों तरह की छुट्टियों के विकल्प उनके नजदीक उपलब्ध करा सकेंगे। मेरी टीम और मैं अपने ग्राहकों के लिए भारत और विदेश के यादगार यात्रा अनुभव तैयार करने के लिए उत्साहित हैं।”