टोयोटा किर्लोस्कर ऑटो पार्ट्स ने ई-ड्राइव मैन्युफैक्चरिंग लाइन पर किए 460 करोड़ रुपये का निवेश

टोयोटा किर्लोस्कर ऑटो पार्ट्स ने ई-ड्राइव मैन्युफैक्चरिंग लाइन पर किए 460 करोड़ रुपये का निवेश

टोयोटा किर्लोस्कर ऑटो पार्ट्स ने ई-ड्राइव मैन्युफैक्चरिंग लाइन पर किए 460 करोड़ रुपये का निवेश
बेंगलुरु के पास बिदादी प्लांट में नई ई-ड्राइव उत्पादन लाइन शुरू, हाइब्रिड वाहनों के कंपोनेंट्स की सालाना उत्पादन क्षमता में 2 लाख यूनिट की बढ़ोतरी


टोयोटा किर्लोस्कर ऑटो पार्ट्स (टीकेएपी) ने बेंगलुरु के पास बिदादी स्थित अपने प्लांट में नई ई-ड्राइव मैन्युफैक्चरिंग लाइन शुरू की है। इस नई उत्पादन लाइन को स्थापित करने के लिए कंपनी ने करीब 460 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस लाइन में बनने वाले उत्पाद सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना के तहत एडवांस्ड ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (एएटी) स्कीम में पंजीकृत हैं। ई-ड्राइव टोयोटा के हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों का एक महत्वपूर्ण कंपोनेंट है।

नई उत्पादन लाइन से कंपनी की सालाना उत्पादन क्षमता में 2 लाख यूनिट की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद टीकेएपी की कुल ई-ड्राइव उत्पादन क्षमता बढ़कर 3.60 लाख यूनिट प्रति वर्ष हो जाएगी। यह नई लाइन वर्ष 2022 में शुरू की गई चौथी पीढ़ी की ई-ड्राइव उत्पादन लाइन के साथ काम करेगी।

कंपनी के अनुसार, इस विस्तार से आयात पर निर्भरता कम करने और देश में स्थानीय सप्लायर नेटवर्क को मजबूत करने में मदद मिलेगी। कर्नाटक सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एस. सेल्वकुमार ने नई उत्पादन लाइन का उद्घाटन किया।

कर्नाटक सरकार के साथ 4,800 करोड़ रुपये के समझौते का हिस्सा

यह परियोजना टोयोटा ग्रुप की कंपनियों और कर्नाटक सरकार के बीच हुए 4,800 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन (एमओयू) का हिस्सा है।

भारत में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पेश करने वाली शुरुआती कंपनियों में शामिल रही है। कंपनी के अनुसार, यह तकनीक बिना बाहरी चार्जिंग के 35 से 50 प्रतिशत तक बेहतर ईंधन दक्षता प्रदान करती है।
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और घरेलू ऑटोमोबाइल उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की वाइस चेयरपर्सन मानसी टाटा ने कहा, "अगली पीढ़ी की हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के स्थानीय उत्पादन को बढ़ाकर हम न केवल भारत के इलेक्ट्रिफिकेशन के सफर को समर्थन दे रहे हैं, बल्कि देश की घरेलू ऑटोमोबाइल सप्लाई चेन को भी मजबूत कर रहे हैं।"

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities