दिल्ली-एनसीआर की ईवी मोबिलिटी स्टार्टअप ट्रेवल को नई फंडिंग

दिल्ली-एनसीआर की ईवी मोबिलिटी स्टार्टअप ट्रेवल को नई फंडिंग

दिल्ली-एनसीआर की ईवी मोबिलिटी स्टार्टअप ट्रेवल को नई फंडिंग
ट्रेवल (Trevel) ने 10 लाख डॉलर की फंडिंग जुटाई है, जिसका उपयोग फ्लीट विस्तार, तकनीकी विकास और परिचालन क्षमताओं को मजबूत करने में किया जाएगा।

गुरुग्राम स्थित ईवी  मोबिलिटी प्लेटफॉर्म ट्रेवल (Trevel) ने एक फंडिंग राउंड में 10 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 8.5 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। इस निवेश दौर का सह-नेतृत्व India Accelerator,

फिनवॉल्व, हल्दीराम फैमिली ऑफिस (Finvolve, Haldiram Family Office) और सीरियल उद्यमी रोहित कामरा ने किया। इसके अलावा आरएमआरएन वेंचर्स, बीपी जैन होल्डिंग्स (RMRN Ventures, BP Jain Holdings) तथा कई एंजेल निवेशकों, फैमिली ऑफिसों और स्टार्टअप संस्थापकों ने भी निवेश किया है।

कंपनी ने बताया कि इस पूंजी का उपयोग फ्लीट विस्तार, तकनीकी विकास, मार्केटिंग और परिचालन क्षमताओं को मजबूत करने के लिए किया जाएगा। सितंबर 2025 में स्थापित ट्रेवल का उद्देश्य शहरी परिवहन क्षेत्र में मौजूद चुनौतियों जैसे राइड कैंसिलेशन, असंगत सेवाओं और खराब ग्राहक अनुभव को दूर करना है।

शुरुआत में केवल चार वाहनों के साथ परिचालन शुरू करने वाली कंपनी के पास अब दिल्ली-एनसीआर में 50 से अधिक प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहनों का बेड़ा है। ट्रेवल अब तक 5,000 से अधिक राइड्स पूरी कर चुकी है और कंपनी के अनुसार उसका रिपीट यूजर रेट 70 प्रतिशत से अधिक है।

कंपनी के फ्लीट में वर्तमान में MG Windsor EV, MG ZS EV, Kia Carens Clavis EV और BYD e6 जैसे वाहन शामिल हैं, जबकि जल्द ही BMW iX1 को भी बेड़े में शामिल किया जाएगा। ट्रेवल ने अपने विस्तार को गति देने के लिए एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) और किया इंडिया (Kia India) के साथ रणनीतिक समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर भी हस्ताक्षर किए हैं।

हाल ही में कंपनी ने अपने टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म का उन्नत संस्करण ‘Trevel 2.0’ लॉन्च किया है, जिसे वह एंटरप्राइज-ग्रेड मोबिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम बता रही है। कंपनी की योजना हर महीने लगभग 25 नए वाहन जोड़ने की है और मार्च 2027 तक 500 वाहनों के बेड़े तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।

ट्रेवल का नेतृत्व मिशु आहलूवालिया (CEO), ऋषि राज कोछर (COO) और साहिल जिंदल (Chief Growth Officer) कर रहे हैं। कंपनी दिल्ली-एनसीआर में एयरपोर्ट ट्रांसफर, सिटी राइड्स और ऑवरली रेंटल जैसी सेवाएं प्रदान करती है तथा विश्वसनीयता, सुरक्षा, प्रशिक्षित ड्राइवरों और प्रीमियम ग्राहक अनुभव पर विशेष ध्यान केंद्रित करती है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities