यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो डेनवर, हैदराबाद में स्थापित करेगा इंडिया कैंपस

यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो डेनवर, हैदराबाद में स्थापित करेगा इंडिया कैंपस

यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो डेनवर, हैदराबाद में स्थापित करेगा इंडिया कैंपस
CU Denver को हैदराबाद में कैंपस स्थापित करने के लिए भारत में किसी अमेरिकी यूनिवर्सिटी के रूप में पहली बार Letter of Intent (LOI) मिला; पहला छात्र बैच अगस्त 2027 से शुरू होने की उम्मीद है।


यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो डेनवर (CU Denver) को भारत के UGC से हैदराबाद में नया कैंपस स्थापित करने के लिए Letter of Intent (LOI) मिला है। इस कदम के साथ CU Denver भारत में डिग्री प्रदान करने वाला कैंपस स्थापित करने के लिए अधिकृत होने वाली पहली अमेरिकी पब्लिक यूनिवर्सिटी बन गई है। साथ ही, तेलंगाना में कैंपस के लिए मंजूरी पाने वाली यह पहली फॉरेन यूनिवर्सिटी है।

इस पहल से उच्च गुणवत्ता वाली और ग्लोबली प्रासंगिक एजुकेशन तक छात्रों की पहुंच बढ़ेगी। साथ ही, यह भारत के तेजी से बदलते हायर एजुकेशन इकोसिस्टम में भी योगदान करेगी। यह कैंपस CU Denver की पब्लिक अर्बन रिसर्च यूनिवर्सिटी के रूप में अपनी ताकत पर आधारित होगा, जिसमें एकेडमिक क्वालिटी, स्टूडेंट आउटकम्स, एप्लाइड लर्निंग, सोशल मोबिलिटी और वर्कफोर्स से जुड़ी जरूरतों पर फोकस रहेगा।

CU Denver सख्त अकादमिक मानकों और करियर-केंद्रित एजुकेशन की पेशकश करता है, जिसका उद्देश्य छात्रों को तेजी से बदलती ग्लोबल इकोनॉमी में सफलता के लिए तैयार करना है। मजबूत अकादमिक आधार के साथ हैंड्स-ऑन और एक्सपीरिएंशियल लर्निंग को जोड़कर छात्रों को केवल विषय से जुड़ा ज्ञान ही नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल स्किल्स, आत्मविश्वास और बदलते माहौल के अनुसार खुद को ढालने की क्षमता भी मिलेगी, जिससे वे अपनी एजुकेशन को बेहतर करियर अवसरों में बदल सकेंगे।

यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो डेनवर हैदराबाद कैंपस में इन हाई-डिमांड क्षेत्रों पर फोकस

CU Denver की विशेषज्ञता के आधार पर हैदराबाद कैंपस बिजनेस, कंप्यूटिंग, इंजीनियरिंग और एनालिटिक्स जैसे हाई-डिमांड क्षेत्रों में एजुकेशनल पाथवे उपलब्ध कराएगा। इसके साथ इंटरडिसिप्लिनरी सोच और प्रॉब्लम-सॉल्विंग को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

कैंपस का उद्देश्य छात्रों को हाईली स्किल्ड प्रोफेशनल्स, इनोवेटिव थिंकर्स और ग्लोबली माइंडेड लीडर्स के रूप में तैयार करना होगा। इससे वे भारत और दुनिया भर में बेहतर करियर बनाने और व्यापक प्रभाव डालने में सक्षम होंगे, जबकि उनका जुड़ाव CU Denver के होम-कैंपस एक्सपीरियंस से भी बना रहेगा।

CU Denver के चांसलर केनेथ टी. क्रिस्टेंसन, पीएचडी ने कहा, “उच्च गुणवत्ता वाली एजुकेशन तक पहुंच बढ़ाना लंबे समय से CU Denver के विजन और लक्ष्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। हैदराबाद को लेकर हमारी योजना इसी प्रतिबद्धता पर आधारित है। यह भारत के उन छात्रों के साथ हमारे लंबे जुड़ाव को भी आगे बढ़ाती है, जो कई दशकों से CU Denver कम्युनिटी का हिस्सा रहे हैं।”

भारत-अमेरिका एजुकेशन कनेक्ट को मजबूत करेगा यूनिवर्सिटी

क्रिस्टेंसन ने आगे कहा, “अब हमारे पास इस जुड़ाव को और आगे बढ़ाने तथा भारत के छात्रों तक अपना अनुभव पहुंचाने का अवसर है। इसमें सख्त अकादमिक पढ़ाई, करियर से जुड़ी लर्निंग और रियल-वर्ल्ड एक्सपीरियंस को शामिल किया जाएगा, जिससे छात्र अपने करियर और अपनी कम्युनिटीज के लिए सार्थक योगदान देने के लिए तैयार हो सकें।”

ग्लोबल एजुकेशन कंपनी Emeritus भारत में यूनिवर्सिटी की स्ट्रैटेजिक जॉइंट वेंचर पार्टनर होगी। कंपनी CU Denver के साथ मिलकर यूनिवर्सिटी की स्थापना और ग्रोथ में सहयोग करेगी और प्रमुख नॉन-एकेडमिक कार्यों में अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल करेगी।

Emeritus के को-फाउंडर और सीईओ अश्विन डामेरा ने कहा, “प्रस्तावित यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो डेनवर भारत के छात्रों के लिए ग्लोबली प्रासंगिक एजुकेशन को और करीब लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। CU Denver का एप्लाइड लर्निंग, इंटरडिसिप्लिनरी एजुकेशन और करियर रेडीनेस पर फोकस आज के छात्रों की आकांक्षाओं और तेजी से बदलती वर्कफोर्स की जरूरतों के लिए काफी प्रासंगिक है।”

Emeritus भारत में रणनीतिक स्थापना में करेगा सहयोग

डामेरा ने आगे कहा, “यह पहल छात्रों के लिए नए अवसर पैदा करेगी और ऐसी एजुकेशन तक बेहतर पहुंच उपलब्ध कराएगी, जो एक तरफ मजबूत अकादमिक आधार देती है और दूसरी तरफ वर्कप्लेस की जरूरतों से भी जुड़ी रहती है।”

यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो डेनवर, हैदराबाद की शुरुआत भारत की नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 की प्राथमिकताओं के अनुरूप है। इसमें मल्टीडिसिप्लिनरी एजुकेशन, इंटरनेशनलाइजेशन, लर्नर आउटकम्स और करियर रेडीनेस पर जोर दिया गया है।

ग्लोबल एलुमनी नेटवर्क के साथ R1 रिसर्च इंस्टीट्यूशन

1973 में स्थापित और University of Colorado Board of Regents द्वारा संचालित CU Denver में लगभग 14,000 छात्र पढ़ते हैं। यूनिवर्सिटी का ग्लोबल एलुमनी नेटवर्क 100 से अधिक देशों में 1 लाख से ज्यादा ग्रेजुएट्स तक फैला हुआ है। CU Denver को Carnegie Commission on Higher Education द्वारा R1 रिसर्च इंस्टीट्यूशन के रूप में वर्गीकृत किया गया है, जो यूनिवर्सिटी की बहुत उच्च रिसर्च एक्टिविटी को दर्शाता है।

यूनिवर्सिटी सोशल और इकोनॉमिक मोबिलिटी तथा वर्कफोर्स से जुड़ी जरूरतों पर भी विशेष जोर देती है। यह अकादमिक लर्निंग को छात्रों, कम्युनिटीज और इंडस्ट्री की जरूरतों से जोड़ती है। वहीं Colorado की प्रमुख पब्लिक अर्बन रिसर्च यूनिवर्सिटी के रूप में CU Denver इम्पैक्टफुल रिसर्च, सिविक एंगेजमेंट और करियर-केंद्रित अकादमिक प्रोग्राम्स पर फोकस करती है।

पहला छात्र बैच अगस्त 2027 में शुरू होने की उम्मीद

यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो डेनवर, हैदराबाद की स्थापना यूनिवर्सिटी की ग्लोबली कनेक्टेड एजुकेशन की पहुंच बढ़ाने और छात्रों व एम्प्लॉयर्स की बदलती जरूरतों के अनुरूप एजुकेशन उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

आगे की प्रक्रिया के तहत CU Denver रेगुलेटरी प्रक्रियाओं को पूरा करेगा और यूनिवर्सिटी के विकास के लिए एकेडमिक, इंडस्ट्री और अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ काम करेगा। यूनिवर्सिटी को उम्मीद है कि अगस्त 2027 में छात्रों के पहले बैच का स्वागत किया जा सकेगा। साथ ही दूसरे वर्ष और उसके बाद अतिरिक्त प्रोग्राम्स के लिए UGC के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities