विनफास्ट ने भारत में 50+ इलेक्ट्रिक 2W डीलर्स के साथ किया करार

विनफास्ट ने भारत में 50+ इलेक्ट्रिक 2W डीलर्स के साथ किया करार

विनफास्ट ने भारत में 50+ इलेक्ट्रिक 2W डीलर्स के साथ किया करार
विनफास्ट ने भारत में 50 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर डीलर पार्टनर्स के साथ LOI साइन किए हैं, जिसके तहत 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 34 शहरों में शोरूम खोले जाएंगे।

विनफास्ट  ने भारत में अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कारोबार को बढ़ाने के लिए शुरुआती तौर पर 50 से ज्यादा इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल डीलर पार्टनर्स के साथ Letter of Intent (LOI) साइन किए हैं। इसके साथ कंपनी ने भारत के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अपना डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

इन समझौतों पर भारतीय डीलर प्रतिनिधियों की आधिकारिक वर्किंग विजिट के दौरान है फोंग स्थित विनफास्ट  (VinFast) के मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स में हस्ताक्षर किए गए। समझौते के तहत विनफास्ट  (VinFast) और उसके रिटेल पार्टनर्स 34 शहरों में 50 से ज्यादा इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल शोरूम स्थापित करेंगे।

कंपनी का यह विस्तार दिल्ली-NCR, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे प्रमुख बाजारों पर केंद्रित होगा। विनफास्ट  (VinFast) के अनुसार, यह भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए उसका पहला डेडिकेटेड डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क होगा।

यह नेटवर्क कंपनी के मौजूदा इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल कारोबार को भी सपोर्ट करेगा। विनफास्ट   का लक्ष्य भारत में अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कारोबार के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों में ग्राहकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना है।

विनफ़ास्ट ई-स्कूटर्स ओवरसीज़ मार्केट की  मैनेजिंग डायरेक्टर वो थी कैम् तू (Vo Thi Cam Tu) ने कहा कि भारत कंपनी की ग्लोबल ग्रोथ स्ट्रैटेजी के सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है। उन्होंने कहा कि डीलर पार्टनर्स के साथ यह साझेदारी भारत के प्रति कंपनी की लॉन्ग-टर्म प्रतिबद्धता को दिखाती है और देश के बड़े बाजार और इसकी संभावनाओं को लेकर विनफास्ट के भरोसे को भी दर्शाती है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities