Smartgrid Analytics ने 107 GW का आंकड़ा पार किया

Smartgrid Analytics ने 107 GW का आंकड़ा पार किया

Smartgrid Analytics ने 107 GW का आंकड़ा पार किया
स्मार्टग्रिड एनालिटिक्स ने ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी एसेट्स में 107 GW का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी की टेक्नोलॉजी 500 से अधिक सोलर, विंड, बैटरी स्टोरेज और हाइब्रिड प्रोजेक्ट्स में इस्तेमाल हो रही है।

भारत की रिन्यूएबल एनर्जी इंस्टॉल्ड कैपेसिटी बढ़कर 288.58 GW हो गई है। इसी बीच, बेंगलुरु स्थित Smartgrid Analytics Pvt Ltd (SGA) ने दुनियाभर में कमीशन किए गए रिन्यूएबल एनर्जी एसेट्स में 107 GW का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी के अनुसार, उसकी टेक्नोलॉजी अब सोलर, विंड, बैटरी स्टोरेज, हाइब्रिड और ग्रीन हाइड्रोजन से जुड़े 500 से अधिक प्रोजेक्ट्स में इस्तेमाल हो रही है।

एसजीए (SGA) ने वित्त वर्ष 2025-26 में करीब 12.4 GW नई क्षमता को कमीशन या डिलीवर किया। कंपनी के अनुसार, इस दौरान बैटरी स्टोरेज और हाइब्रिड प्रोजेक्ट्स से होने वाला रेवेन्यू कंपनी के कुल रेवेन्यू का करीब 50% हो गया, जो एक साल पहले लगभग शून्य था। कंपनी का कहना है कि यह बदलाव रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में स्टैंडअलोन पावर जनरेशन से स्टोरेज-बैक्ड और हाइब्रिड पावर सिस्टम की ओर बढ़ते बदलाव को दर्शाता है।

एसजीए (SGA) के फाउंडर और सीईओ कुमार एम ने कहा कि 107 GW का आंकड़ा वैश्विक क्लीन एनर्जी कंपनियों के कंपनी की टेक्नोलॉजी पर भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में कंपनी के स्टोरेज-केंद्रित सॉल्यूशंस पेटेंट और प्रोडक्ट डेवलपमेंट स्टेज से बढ़कर कंपनी के कारोबार का लगभग आधा हिस्सा बन गए हैं। उनके अनुसार, अब ग्रिड में केवल बिजली सप्लाई करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह तय करना भी जरूरी है कि अगले चरण में बिजली का किस तरह इस्तेमाल किया जाए।

पिछले वर्ष SGA ने भारत में एक इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर के लिए 300 MW/1,400 MWh और 300 MW/600 MWh के दो ग्रिड-स्केल बैटरी प्रोजेक्ट्स के साथ पांच डिस्ट्रीब्यूटेड स्टोरेज साइट्स पर काम किया। इनमें एक मेट्रोपॉलिटन डिस्ट्रीब्यूशन यूटिलिटी के लिए 22 MW/44 MWh स्टोरेज सिस्टम भी शामिल है। भारत में कंपनी के हाइब्रिड प्रोजेक्ट्स में 405 MW का प्लांट, 435 MW का आंध्र प्रदेश प्रोजेक्ट, मध्य प्रदेश में 600 MW का मास्टर पावर प्लांट कंट्रोलर और 250 MW का यूटिलिटी-स्केल प्रोजेक्ट शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एसजीए (SGA) ने मिडिल ईस्ट में एक ग्लोबल EPC कंपनी के लिए 1,254 MW की क्षमता से जुड़े प्रोजेक्ट्स डिलीवर किए हैं। इसमें अबू धाबी में 1,500 MW और सऊदी अरब में 1,100 MW के प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। कंपनी ने मिस्र, अजरबैजान, ओमान और अल्जीरिया में भी प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीका में 80 MW और युगांडा में 20 MW का प्रोजेक्ट भी पूरा किया गया है।

अमेरिका में SGA ने कैलिफोर्निया में 75 MW बैटरी प्रोजेक्ट के लिए टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराई है। कंपनी के अनुसार, यह प्रोजेक्ट जुलाई 2025 में कमीशन हुआ और बेंगलुरु से सपोर्ट के साथ संचालित हो रहा है। कंपनी के कुल रेवेन्यू में एक्सपोर्ट की हिस्सेदारी 24.5% रही, जबकि बिना हार्डवेयर वाले प्रोजेक्ट्स का योगदान 20.6% रहा।

एसजीए (SGA)  का AI-आधारित प्लेटफॉर्म Solvyn 21 से अधिक ग्रिड कोड्स और 9 GWh बैटरी स्टोरेज में ऑटोमेटेड कंट्रोल और मार्केट पार्टिसिपेशन को सपोर्ट करता है। कंपनी भारत और अमेरिका में डेटा सेंटरों के लिए डिमांड-साइड मैनेजमेंट के क्षेत्र में भी विस्तार कर रही है। इस साल SGA ने स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टर्स और क्लीन एनर्जी एक्सपर्ट्स से $3.3 मिलियन जुटाए हैं और 21 पेटेंट फाइल किए हैं, जिनमें अमेरिका में दाखिल दो पेटेंट भी शामिल हैं।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities