कंज्यूमर ब्रांड्स प्लेटफॉर्म BCT Ventures ने जुटाई ₹42 करोड़ की सीड फंडिंग

कंज्यूमर ब्रांड्स प्लेटफॉर्म BCT Ventures ने जुटाई ₹42 करोड़ की सीड फंडिंग

कंज्यूमर ब्रांड्स प्लेटफॉर्म BCT Ventures ने जुटाई ₹42 करोड़ की सीड फंडिंग
कंपनी की शुरुआत न्यूट्रिशन और वेलनेस क्षेत्र से होगी। इसके लिए वह अपने तीन स्वामित्व वाले AI इंजन Nucleus, Resonance और Meridian का उपयोग करेगी।


कंज्यूमर ब्रांड्स प्लेटफॉर्म BCT Ventures ने आधिकारिक रूप से अपने कारोबार की शुरुआत की है। कंपनी ने 3one4 Capital के नेतृत्व में ₹42 करोड़ की सीड फंडिंग जुटाने की घोषणा की है।

काश्यप वडापल्ली, केवी रवि शेखर और अनुभाव सोंथालिया द्वारा स्थापित BCT Ventures, उपभोक्ता जरूरतों की जानकारी जुटाने, उत्पाद विकास और बाजार में उत्पाद लॉन्च करने की तैयारी (Go-to-Market) तक पूरी प्रक्रिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग करती है।

कंपनी शुरुआत में न्यूट्रिशन और वेलनेस क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करेगी। इसके लिए वह अपने तीन स्वामित्व वाले AI इंजन Nucleus, Resonance और Meridian का इस्तेमाल कर प्रोटोकॉल-आधारित उत्पादों, विशेषज्ञों के नेटवर्क और AI-संचालित ग्रोथ सिस्टम के जरिए बड़े और लाभदायक कंज्यूमर ब्रांड विकसित करेगी।

मुंबई मुख्यालय वाली BCT Ventures भविष्य में इसी कार्यप्रणाली को अन्य कंज्यूमर प्रोडक्ट श्रेणियों में भी लागू करने की योजना बना रही है।

कंपनी के, को- फाउंडर काश्यप वडापल्ली ने कहा, "पिछले दो दशकों में मुझे डिजिटल-फर्स्ट कारोबार बनाने और उन्हें बड़े स्तर तक पहुंचाने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने देखा है कि हर नई तकनीक ने उपभोक्ता कारोबार के काम करने के तरीके को बदल दिया है। डिजिटल तकनीक ने वितरण प्रणाली को बदला, डेटा ने निर्णय लेने की प्रक्रिया को बेहतर बनाया और अब AI यह तय करेगा कि ब्रांड कैसे बनाए जाएंगे, विकसित होंगे और बड़े स्तर पर पहुंचेंगे। BCT Ventures इसी सोच के साथ बनाई गई है और हमें समान सोच रखने वाले साझेदारों के साथ मिलकर आगे बढ़ने की खुशी है।"

BCT Ventures के ,को- फाउंडर केवी रवि शेखर ने कहा, "विभिन्न चरणों में कारोबार बनाने और उन्हें आगे बढ़ाने के अनुभव से यह स्पष्ट हुआ है कि सफल कंज्यूमर कंपनियां ग्राहकों की जरूरतों को गहराई से समझने और तेजी से काम करने के आधार पर बनती हैं। AI हमें यह दोनों काम पहले से कहीं अधिक बड़े स्तर पर करने की क्षमता देता है। BCT Ventures में हमारा लक्ष्य उपभोक्ता ब्रांडों को बनाने, उनकी उपयोगिता साबित करने और उन्हें विकसित करने के तरीके को पूरी तरह नए दृष्टिकोण से तैयार करना है।"

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities