MS धोनी ने SolarSquare के 53 मिलियन डॉलर के सीरीज सी फंडिंग राउंड में किया निवेश

MS धोनी ने SolarSquare के 53 मिलियन डॉलर के सीरीज सी फंडिंग राउंड में किया निवेश

MS धोनी ने SolarSquare के 53 मिलियन डॉलर के सीरीज सी फंडिंग राउंड में किया निवेश
Residential Rooftop Solar समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनी SolarSquare ने अपने 53 मिलियन डॉलर (USD 53 Million) के सीरीज सी फंडिंग राउंड में पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के फैमिली ऑफिस Midas Deals से निवेश प्राप्त किया है।


इसके साथ ही कंपनी ने एमएस धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर (Brand Ambassador) भी नियुक्त किया है। वहीं साल 2015 में नीरज जैन, निखिल नाहर और श्रेया मिश्रा द्वारा स्थापित SolarSquare देशभर में घरों के लिए रूफटॉप सोलर पैनल लगाने का काम करती है। कंपनी ग्राहकों को शुरुआती सलाह, सोलर सिस्टम की डिजाइनिंग, इंस्टॉलेशन, फाइनेंसिंग सहायता और लंबे समय तक रखरखाव (Maintenance) जैसी सभी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराती है। कंपनी का दावा है कि आवासीय सोलर सिस्टम पर किया गया निवेश पांच वर्ष से कम समय में अपनी लागत वसूल कर लेता है।

SolarSquare के अनुसार, स्थापना के बाद से अब तक कंपनी देशभर के लगभग 50,000 घरों में सोलर सिस्टम स्थापित कर चुकी है। वर्तमान में कंपनी का वार्षिक राजस्व (Revenue Run Rate) ₹1,000 करोड़ से अधिक के स्तर पर पहुंच चुका है।

पिछले महीने SolarSquare ने 53 मिलियन डॉलर के Series C फंडिंग राउंड की घोषणा की थी, जिसकी अगुवाई B Capital ने की। वहीं मौजूदा निवेशक Lightspeed ने भी इस दौर में अपना निवेश बढ़ाया। इसके अलावा Elevation Capital, Lowercarbon Capital, Rainmatter by Zerodha और Good Capital ने भी इस फंडिंग राउंड में भाग लिया। इस निवेश के बाद कंपनी द्वारा अब तक जुटाई गई कुल पूंजी 100 मिलियन डॉलर से अधिक हो गई है।

कंपनी इस नई पूंजी का उपयोग नए शहरों में विस्तार, अपनी तकनीकी क्षमताओं (Technology Capabilities) को मजबूत करने, नई प्रतिभाओं (Talent) की भर्ती करने और अपने बिजनेस प्लेटफॉर्म का विस्तार करने में करेगी।

वहीं, Tracxn के अनुसार, एमएस धोनी का फैमिली ऑफिस Midas Deals इससे पहले भी कई स्टार्टअप्स में निवेश कर चुका है। इनमें E-Plane, Zyla, Kisah और Sova Health जैसे स्टार्टअप शामिल हैं।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities