इस निवेश दौर का नेतृत्व Bessemer Venture Partners ने किया, जबकि मौजूदा निवेशकों Info Edge Ventures और Eximius Ventures ने भी कंपनी में अपना निवेश बढ़ाया। इस फंडिंग के बाद कंपनी द्वारा अब तक जुटाई गई कुल पूंजी लगभग 7.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई है।
30 Sundays की स्थापना क्षितिज चौधरी (Co-founder & CEO) और अनुज पंजानी (Co-founder & CTO) ने की थी। यह एक AI-आधारित फुल-स्टैक ट्रैवल प्लानिंग प्लेटफॉर्म है, जो यात्रा की योजना बनाने से लेकर बुकिंग और यात्रा के दौरान सहायता (On-trip Concierge) तक की सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है।
कंपनी का उद्देश्य पारंपरिक ट्रैवल एजेंसियों की लंबी और जटिल प्रक्रिया को आसान बनाना है। इसके लिए 30 Sundays वीडियो-फर्स्ट (Video-first) और संवाद आधारित (Conversational) इंटरफेस का उपयोग करता है, जिससे ग्राहक अपनी यात्रा की पूरी जानकारी और लागत को पारदर्शी तरीके से समझ सकें।
कंपनी के अनुसार, शुरुआत के दो वर्ष से भी कम समय में केवल बाली, वियतनाम, मालदीव और थाईलैंड जैसे चार प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थलों पर सेवाएं देकर उसने लगभग 200 करोड़ रुपये के वार्षिक सकल बुकिंग मूल्य (GBV) का स्तर हासिल कर लिया है।
कंपनी के, को-फाउंडर और सीईओ क्षितिज चौधरी ने कहा कि छुट्टियों की योजना बनाना लंबे समय से जटिल प्रक्रियाओं, बार-बार फॉलो-अप और छिपे हुए शुल्कों से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि 30 Sundays का उद्देश्य यात्रा की योजना को सरल, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाना है, ताकि हर ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार यात्रा की योजना बना सके और यात्रा के दौरान भी डिजिटल सहायता प्राप्त कर सके।
Info Edge Ventures की पार्टनर किट्टी अग्रवाल ने कहा कि उनकी टीम कंपनी के संस्थापकों के साथ शुरुआत से जुड़ी हुई है और लगातार निवेश बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि AI और मानवीय सहयोग (Human-in-the-loop) के संयोजन से यात्रियों को व्यक्तिगत अनुभव देने की कंपनी की रणनीति ने बहुत कम समय में ग्राहकों के बीच मजबूत पहचान बनाई है। साथ ही, बड़ी संख्या में ग्राहकों का रेफरल के माध्यम से जुड़ना कंपनी की तेज़ी से बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।