इस निवेश दौर का नेतृत्व Accel, Elevation Capital और Nexus Venture Partners ने संयुक्त रूप से किया। वहीं, मौजूदा निवेशकों All In Capital और Better Capital ने भी इस फंडिंग में भाग लिया। साल 2024 में अमन प्रियदर्शी द्वारा स्थापित Plazza ने फार्मेसी रिटेल के लिए एक नया ऑपरेटिंग मॉडल तैयार किया है। कंपनी AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित इन्वेंट्री मैनेजमेंट, दवाओं की बेहतर उपलब्धता और 15 से 30 मिनट में डिलीवरी की सुविधा प्रदान करती है।
कंपनी का कहना है कि भारत में 30 अरब डॉलर से अधिक के फार्मास्युटिकल रिटेल बाजार के बावजूद अधिकांश स्थानीय मेडिकल स्टोर केवल करीब 5,000 दवाएं ही उपलब्ध रखते हैं, जबकि बाजार में 1 लाख से अधिक दवाओं (SKUs) के विकल्प मौजूद हैं। इसी वजह से मरीजों को केवल 50-60% मामलों में ही डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाएं एक ही मेडिकल स्टोर पर मिल पाती हैं।
Plazza इस समस्या को तकनीक के माध्यम से हल करने का प्रयास कर रही है। कंपनी का मानना है कि किसी मरीज को आवश्यक दवा मिलने या न मिलने का फैसला किस्मत या किसी एक मेडिकल स्टोर के स्टॉक पर निर्भर नहीं होना चाहिए। कंपनी इस नई फंडिंग का उपयोग अपनी टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, AI आधारित इन्वेंट्री और प्रोडक्ट चयन प्रणाली (Assortment Intelligence) को बेहतर बनाने, परिचालन क्षमता (Operations) बढ़ाने और अपने फार्मेसी नेटवर्क का नए शहरों और क्षेत्रों में विस्तार करने के लिए करेगी।
Plazza के अनुसार, लॉन्च के बाद से कंपनी ने जून 2025 से मार्च 2026 के बीच अपने ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) में लगभग 27 गुना वृद्धि दर्ज की है। इसके अलावा, दोबारा खरीदारी करने वाले ग्राहक पहली बार खरीदारी करने वाले ग्राहकों की तुलना में लगभग 30% अधिक औसत ऑर्डर दे रहे हैं। यह ग्राहकों के बढ़ते भरोसे और प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता को दर्शाता है।
Plazza के फाउंडर एंव सीईओ अमन प्रियदर्शी ने कहा, "जरूरी दवाओं की उपलब्धता किस्मत पर निर्भर नहीं होनी चाहिए। मरीजों को एक दवा के लिए कई मेडिकल स्टोर के चक्कर लगाने या कई दिनों तक इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। हमारा मानना है कि फार्मेसी रिटेल को केवल शेल्फ नहीं, बल्कि तकनीक के आधार पर विकसित किया जाना चाहिए। यह निवेश हमें अपनी AI क्षमता मजबूत करने, नए इलाकों में विस्तार करने और ग्राहकों को भरोसेमंद फार्मेसी अनुभव देने में मदद करेगा।"
Elevation Capital के पार्टनर चिराग चड्ढा ने कहा कि भारत में हेल्थकेयर सबसे बड़े उपभोक्ता बाजारों में से एक है, लेकिन दवाएं खरीदने का अनुभव अभी भी गति, उपलब्धता और सुविधा के मामले में कई चुनौतियों से भरा है। उनके अनुसार, Plazza की सबसे बड़ी खासियत केवल तेज डिलीवरी नहीं, बल्कि AI आधारित इन्वेंट्री मैनेजमेंट और स्थानीय मांग के अनुसार दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने वाला मॉडल है। उन्होंने कहा कि कंपनी तकनीक के माध्यम से एक बड़ी समस्या का समाधान कर रही है और भविष्य में फार्मेसी रिटेल क्षेत्र की अग्रणी कंपनी बनने की क्षमता रखती है।