रिलायंस इंडस्ट्रीज की Q1 FY27 में मजबूत शुरुआत, समेकित रेवेन्यू 24.5% बढ़कर ₹3.40 लाख करोड़ पहुंचा

रिलायंस इंडस्ट्रीज की Q1 FY27 में मजबूत शुरुआत, समेकित रेवेन्यू 24.5% बढ़कर ₹3.40 लाख करोड़ पहुंचा

रिलायंस इंडस्ट्रीज की Q1 FY27 में मजबूत शुरुआत, समेकित रेवेन्यू 24.5% बढ़कर ₹3.40 लाख करोड़ पहुंचा
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) की पहली तिमाही (Q1) में शानदार प्रदर्शन करते हुए समेकित रेवेन्यू (Consolidated Revenue) में 24.5% की सालाना वृद्धि दर्ज की।


30 जून 2026 को समाप्त तिमाही में कंपनी का कुल रेवेन्यू बढ़कर ₹3,40,257 करोड़ पहुंच गया। वहीं कंपनी के इस मजबूत प्रदर्शन में रिलायंस रिटेल की अहम भूमिका रही। तिमाही के दौरान रिलायंस रिटेल का ऑपरेशंस से राजस्व (Revenue from Operations) 8.2% बढ़कर ₹79,745 करोड़ हो गया। कंपनी ने बताया कि सभी प्रमुख उपभोक्ता श्रेणियों और बिक्री चैनलों में स्थिर वृद्धि देखने को मिली।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश डी. अंबानी ने कहा, "रिलायंस ने FY27 की मजबूत शुरुआत की है और हमारे सभी कारोबारों ने बेहतर परिचालन प्रदर्शन किया है। वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और कमोडिटी बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद हमारे विविध कारोबारों ने अपनी मजबूती साबित की है।"

कंपनी की आवर्ती EBITDA (Earnings Before Interest, Tax, Depreciation and Amortisation) में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह 10.1% बढ़कर ₹54,067 करोड़ हो गई। वहीं, शुद्ध लाभ (Profit After Tax - PAT) में 6.1% की वृद्धि के साथ यह ₹23,196 करोड़ तक पहुंच गया।

मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस रिटेल ने इस तिमाही में सभी प्रमुख उपभोक्ता श्रेणियों और बिक्री चैनलों में मजबूत प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कंपनी का ओम्नी-चैनल नेटवर्क (Omni-channel Presence) देशभर में लाखों ग्राहकों की जरूरतों को पूरा कर रहा है और भारत में बढ़ती उपभोक्ता मांग का लाभ उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी का FMCG (फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स) कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। भारतीय उपभोक्ताओं के बीच Reliance Consumer Products Limited (RCPL) के ब्रांड्स की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और पिछले वर्ष की तुलना में RCPL का राजस्व दोगुने से अधिक हो गया है।

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा एम. अंबानी ने कहा, "Q1 FY27 में रिलायंस रिटेल ने सभी प्रमुख उपभोक्ता श्रेणियों में मजबूत वृद्धि दर्ज की है। डिजिटल कॉमर्स में हमारा लगातार निवेश हमारे डिजिटल प्लेटफॉर्म की ताकत को दर्शाता है।"

उन्होंने कहा कि कंपनी का लगातार बढ़ता ग्राहक आधार, देश का सबसे बड़ा स्टोर नेटवर्क और मजबूत ओम्नी-चैनल क्षमताएं रिलायंस रिटेल को हर भारतीय की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में और अधिक सक्षम बना रही हैं। उनके अनुसार, कंपनी भविष्य में भी ग्राहकों को बेहतर खरीदारी अनुभव और व्यापक सेवाएं उपलब्ध कराने पर फोकस बनाए रखेगी।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities