AI सेमीकंडक्टर स्टार्टअप अग्रानी लैब्स ने 8 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सीड फंडिंग हासिल की

AI सेमीकंडक्टर स्टार्टअप अग्रानी लैब्स ने 8 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सीड फंडिंग हासिल की

AI सेमीकंडक्टर स्टार्टअप अग्रानी लैब्स ने 8 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सीड फंडिंग हासिल की
इस फंडिंग राउंड का नेतृत्व पीक एक्सवी पार्टनर्स ने किया, जिसमें एंजेल निवेशकों ने भी भाग लिया।


बेंगलुरु में स्थित अग्रानी लैब्स (Agrani Labs) जो एक एआई सेमीकंडक्टर स्टार्टअप है, ने सीड फंडिंग राउंड में 8 मिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाने के बाद स्टेल्थ मोड से बाहर आने की घोषणा की है। इस फंडिंग राउंड का नेतृत्व Peak XV Partners ने किया, जबकि इसमें कई एंजेल निवेशकों ने भी भाग लिया।

यह स्टार्टअप Intel और AMD के पूर्व अधिकारियों द्वारा स्थापित किया गया है। कंपनी ने बताया कि जुटाई गई राशि का उपयोग इंजीनियरिंग टीम को बढ़ाने और प्रोडक्ट डेवलपमेंट को आगे बढ़ाने में किया जाएगा। अग्रानी लैब्स भारत से एआई कंप्यूटिंग सॉल्यूशंस विकसित करने पर काम कर रही है, ऐसे समय में जब दुनिया भर में एआई आधारित डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग तेजी से बढ़ रही है।

अग्रानी लैब्स की स्थापना धीमंथ नगराज, अशोक जगन्नाथन, श्रीकांत निम्मगड्डा और राजेश विवेकानंदम ने की है। स्टार्टअप डेटा सेंटर के लिए हाई-परफॉर्मेंस एआई ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) विकसित कर रहा है। एआई GPU का बाजार तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन फिलहाल इस पर कुछ ही वैश्विक कंपनियों का दबदबा है।

कंपनी फुल-स्टैक एआई कंप्यूट रणनीति पर काम कर रही है, जिसमें हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों शामिल हैं। GPU डिजाइन के साथ-साथ, अग्रानी लैब्स अपना खुद का सॉफ्टवेयर स्टैक भी बना रही है, जिसमें कंपाइलर, लाइब्रेरी, सिस्टम सॉफ्टवेयर और एआई फ्रेमवर्क शामिल हैं, ताकि हार्डवेयर प्लेटफॉर्म को बेहतर सपोर्ट मिल सके।

अग्रानी लैब्स ने विनोद धाम, जिन्हें “पेंटियम के जनक” के रूप में जाना जाता है, को फाउंडिंग एडवाइज़र के तौर पर जोड़ा है। विनोद धाम ने Iइंटेल में प्रोसेसर रोडमैप तय करने में अहम भूमिका निभाई है और वे भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम से भी लंबे समय से जुड़े रहे हैं।

कंपनी ने बताया कि उसने आर्किटेक्चर और प्रोडक्ट की रूपरेखा पर अच्छी प्रगति की है और अपने हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर स्टैक के शुरुआती वर्ज़न तैयार कर लिए हैं। इसके अलावा, विकास की रफ्तार तेज करने के लिए वह शैक्षणिक संस्थानों, सेमीकंडक्टर पार्टनर्स, सरकारी रिसर्च संस्थाओं और सॉफ्टवेयर इकोसिस्टम के साथ भी सहयोग कर रही है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities