अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी (Amara Raja Energy & Mobility) के ऑटोमोटिव बैटरी ब्रांड अमारोन ने भारत के 100cc-125cc कम्यूटर मोटरसाइकिल सेगमेंट के लिए नई True 4Ah बैटरी लॉन्च की है। कंपनी के अनुसार, बैटरी JIS D5302 मानक के तहत टेस्ट किए जाने पर वास्तविक 4Ah आउटपुट देती है। इसे कंपनी के नए कैंपेन “Modern Bikes Ki True Power” के तहत पेश किया गया है।
अमारोन (Amaron)के अनुसार, आज की कम्यूटर मोटरसाइकिलों में LED लाइटिंग, TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, USB चार्जिंग पोर्ट और आइडल स्टार्ट-स्टॉप जैसे फीचर्स तेजी से बढ़ रहे हैं। इन फीचर्स के कारण बाइक की इलेक्ट्रिकल जरूरतें बढ़ी हैं। नई True 4Ah बैटरी को ऐसे फीचर-रिच कम्यूटर मोटरसाइकिलों की बढ़ी हुई पावर जरूरतों को पूरा करने और रोजाना की राइडिंग में बेहतर स्टार्टिंग पावर देने के लिए डिजाइन किया गया है।
कंपनी का कहना है कि नई बैटरी का उद्देश्य बैटरी की दावा की गई क्षमता और वास्तविक आउटपुट के बीच के अंतर को दूर करना है। अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी के चीफ बिजनेस ऑफिसर-ऑटोमोटिव एंड होम एनर्जी बिजनेस (इंडिया एंड SAARC), चंद्रशेखर राधाकृष्णन ने कहा कि आधुनिक कम्यूटर बाइक्स में LED लाइटिंग, TFT क्लस्टर, USB और स्टार्ट-स्टॉप जैसे फीचर्स शामिल हो रहे हैं, जिससे बैटरी पर वास्तविक इलेक्ट्रिकल लोड बढ़ रहा है।
नई True 4Ah बैटरी पर 48 महीने की प्रो-राटा वारंटी दी गई है। कंपनी इसे शुरुआत में आठ बाजारों—दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ, अहमदाबाद और जयपुर—में उपलब्ध कराएगी। अमारोन का लक्ष्य इस उत्पाद के जरिए तेजी से बढ़ते 100cc-125cc कम्यूटर मोटरसाइकिल सेगमेंट में आधुनिक और अधिक इलेक्ट्रिकल फीचर्स वाली बाइक्स की बैटरी जरूरतों को पूरा करना है।