B Capital ने 500 मिलियन डॉलर पर बंद किया Ascent Fund III

B Capital ने 500 मिलियन डॉलर पर बंद किया Ascent Fund III

B Capital ने 500 मिलियन डॉलर पर बंद किया Ascent Fund III
B Capital द्वारा समर्थित प्रमुख स्टार्टअप्स में Bhanzu, Blackbuck, CoinDCX और Yubi शामिल हैं।


वैश्विक मल्टी-स्टेज निवेश फर्म B Capital ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने B Capital Ascent Fund III, L.P. का अंतिम क्लोज़ 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर (USD 500 Million) की हार्ड कैप सीमा पर सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

यह फंड अपनी निर्धारित सीमा से अधिक निवेशकों की रुचि (Oversubscribed) के साथ बंद हुआ और जुलाई 2022 में लॉन्च किए गए B Capital Ascent Fund II की तुलना में लगभग दोगुना बड़ा है। Ascent Fund II में 254 मिलियन अमेरिकी डॉलर की पूंजी जुटाई गई थी। B Capital के पोर्टफोलियो में Bhanzu, Blackbuck, CoinDCX और Yubi जैसे प्रमुख स्टार्टअप शामिल हैं।

नया फंड मुख्य रूप से Seed, Series A और सीरीज बी चरण की उन कंपनियों में निवेश करेगा, जो हेल्थकेयर, एंटरप्राइज, एनर्जी और उभरती हुई अगली पीढ़ी की तकनीकों (Next-Generation Technologies) पर काम कर रही हैं। इसका विशेष फोकस उत्तरी अमेरिका (North America) और एशिया (Asia) के प्रमुख इनोवेशन हब्स पर रहेगा।

वेंचर कैपिटल फर्म ने बताया कि वह इस तीसरे फंड के माध्यम से अब तक AI इंफ्रास्ट्रक्चर, रोबोटिक्स, हेल्थकेयर और अन्य उन्नत तकनीकी क्षेत्रों की 20 से अधिक कंपनियों में निवेश कर चुकी है।

कंपनी के अनुसार, शुरुआती निवेश के बाद Apptronik, Havoc AI और Star Catcher जैसी कंपनियों ने बड़े स्तर पर फॉलो-ऑन फंडिंग हासिल की है। इस पूंजी का उपयोग वे अपने उत्पादों के व्यावसायीकरण (Commercialisation), विनिर्माण क्षमता बढ़ाने और अगली पीढ़ी की तकनीकों का विस्तार करने में कर रही हैं।

B Capital के, को-फाउंडर और को-सीईओ एडुआर्डो सेवरिन (Eduardo Saverin) ने कहा, "हम ऐसे तकनीकी दौर में प्रवेश कर चुके हैं, जो दुनिया भर के उद्योगों और बिजनेस मॉडल को बदल रहा है। सबसे बड़े अवसर केवल नई तकनीक विकसित करने में नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग करके हेल्थकेयर, एंटरप्राइज, एनर्जी और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बदलाव लाने में हैं। हमारी स्वामित्व वाली AI प्लेटफॉर्म के सहयोग से यह फंड उद्यमियों को उनके नवाचारपूर्ण विचारों को वैश्विक प्रभाव वाले मजबूत व्यवसायों में बदलने में मदद करेगा।"

B Capital के, को-फाउंडर और को-सीईओ राज गांगुली (Raj Ganguly) ने कहा, "हमें खुशी है कि हमारे लिमिटेड पार्टनर्स ने B Capital पर अपना भरोसा बनाए रखा और Ascent Fund III को 500 मिलियन डॉलर की हार्ड कैप तक पहुंचाने में सहयोग दिया। उनका समर्थन इस विश्वास को दर्शाता है कि AI दुनिया के सबसे बड़े उद्योगों को बदलने जा रहा है और इसी बदलाव से अगली पीढ़ी की अग्रणी कंपनियां उभरेंगी। यह फंड हमारे मल्टी-स्टेज निवेश प्लेटफॉर्म को और मजबूत करेगा, जिससे हम शुरुआती चरण से ही प्रतिभाशाली उद्यमियों के साथ जुड़कर उन्हें पूंजी और परिचालन विशेषज्ञता के माध्यम से हर चरण में सहयोग दे सकेंगे।"


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities