PlayBlue, Tulon Materials और CUNIN ने जुटाई नई फंडिंग

PlayBlue, Tulon Materials और CUNIN ने जुटाई नई फंडिंग

PlayBlue, Tulon Materials और CUNIN ने जुटाई नई फंडिंग
ओमनीचैनल मल्टी-ब्रांड स्पोर्ट्स रिटेल प्लेटफॉर्म PlayBlue ने 27 लाख डॉलर (लगभग ₹23 करोड़) की सीड फंडिंग जुटाई है। इस निवेश दौर का सह-नेतृत्व Court Capital और MIXI Global ने किया, जबकि WEH Ventures ने भी इसमें भागीदारी की।


स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के अनुभवी सत्यम त्रिवेदी और सीरियल उद्यमी जयम वोरा द्वारा स्थापित PlayBlue एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो 100 से अधिक वैश्विक और भारतीय स्पोर्ट्स ब्रांड्स को एक ही मंच पर उपलब्ध कराता है। कंपनी के स्टोर्स में स्पोर्ट्सवियर, फुटवियर, खेल उपकरण और न्यूट्रिशन उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला मिलेगी। इसके साथ ही ग्राहकों को विशेषज्ञ सलाह, एकीकृत इन्वेंट्री और तेज़ डिलीवरी जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

अगले पांच वर्षों में PlayBlue देशभर में 150 से अधिक स्टोर, 1 करोड़ से ज्यादा उपयोगकर्ताओं का समुदाय और 5,000 करोड़ रुपये से अधिक वार्षिक राजस्व हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

कंपनी की शुरुआत बेंगलुरु में 15,000 वर्ग फुट के प्रमुख फ्लैगशिप स्टोर से होगी। इसके बाद मुंबई और दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख हाई स्ट्रीट और प्रीमियम मॉल्स में नए स्टोर खोले जाएंगे। साथ ही, कंपनी का ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म लॉन्च के पहले दिन से ही पूरे भारत में डिलीवरी की सुविधा देगा।

कंपनी इस फंडिंग का उपयोग अपने फ्लैगशिप स्टोर्स और देशव्यापी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की शुरुआत के लिए करेगी। अगले निवेश दौर से पहले कंपनी का लक्ष्य 100 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त करने और संचालन स्तर पर लाभदायक (Operationally Profitable) बनना है।

Tulon Materials

अनुसंधान एवं विकास (R&D) आधारित उच्च-प्रदर्शन और टिकाऊ विशेष रसायनों (Specialty Chemicals) का विकास करने वाली कंपनी Tulon Materials ने 10 करोड़ रुपये की सीड फंडिंग जुटाई है।

इस निवेश दौर का नेतृत्व कार्तिक सुंदर अय्यर ने किया। इसके अलावा करण गोशर और प्रखर पांडे (Valour Capital के पार्टनर्स) ने व्यक्तिगत निवेशक के रूप में भाग लिया। एंजेल निवेशक आगम शाह ने भी कंपनी में निवेश किया है।

असेश सरकार, डॉ. रवीन्द्रनाथ मंडल और हर्ष भट्ट द्वारा स्थापित Tulon Materials इस पूंजी का उपयोग पेंट्स एवं कोटिंग्स, प्रिंटिंग इंक और एडहेसिव्स जैसे क्षेत्रों के लिए अपने उत्पादों के विकास और व्यावसायीकरण (Commercialisation) की प्रक्रिया को तेज़ करने में करेगी।

CUNIN

संस्कृति-आधारित लाइफस्टाइल ब्रांड CUNIN ने 4.5 लाख डॉलर (लगभग ₹3.9 करोड़) की प्री-सीड फंडिंग जुटाई है। इस निवेश दौर का नेतृत्व ALL IN Capital और Huddle Ventures ने किया।

पूर्व NEWME अधिकारियों कुणाल शुक्ला, अमीश बिहू और अफ़सल द्वारा स्थापित CUNIN शुरुआत में फ्रेगरेंस (सुगंध) और कैरी करने योग्य परफ्यूम एक्सेसरीज़ श्रेणी में अपने उत्पाद लॉन्च करेगा। कंपनी इस फंडिंग का उपयोग नए उत्पादों के विकास, टीम को मजबूत करने, ब्रांड निर्माण और ऑफलाइन विस्तार के लिए करेगी।

कंपनी के, को-फाउंडर कुणाल शुक्ला ने कहा कि CUNIN का उद्देश्य केवल उत्पाद बेचना नहीं, बल्कि ऐसा वैश्विक लाइफस्टाइल ब्रांड बनाना है जिससे लोग भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करें। उन्होंने कहा कि यह ब्रांड उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अपनी पहचान और व्यक्तित्व को खुलकर व्यक्त करना चाहते हैं। CUNIN का संदेश है कि लोगों को किसी तय ढांचे में ढलने के बजाय अपनी मौलिकता और अलग पहचान को अपनाना चाहिए।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities