Battery Smart को 13 मिलियन डॉलर से ज्यादा की फंडिंग मिली

Battery Smart को 13 मिलियन डॉलर से ज्यादा की फंडिंग मिली

Battery Smart को 13 मिलियन डॉलर से ज्यादा की फंडिंग मिली
नई पूंजी से कंपनी देशभर में बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) नेटवर्क और बैटरी-स्वैपिंग स्टेशनों का विस्तार करेगी।

भारत की बैटरी-स्वैपिंग सर्विस प्रोवाइडर बैटरी स्मार्ट (Battery Smart) ने अपने बैटरी-स्वैपिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के लिए रिस्पॉन्सएबिलिटी इन्वेस्टमेंट्स AG (responsAbility Investments AG) से 13 मिलियन अमेरिकी डॉलर (USD) से अधिक की डेट फंडिंग हासिल की है। इस निवेश का उपयोग कंपनी देशभर में अपने बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) नेटवर्क और पार्टनर-आधारित बैटरी-स्वैपिंग स्टेशनों के विस्तार में करेगी।

जानकारी के अनुसार, पिछले लगभग 18 महीनों में बैटरी स्मार्ट (Battery Smart) और रिस्पॉन्सएबिलिटी इन्वेस्टमेंट्स AG (responsAbility Investments AG) के बीच यह चौथा फाइनेंसिंग समझौता है। इसके साथ ही कंपनी में responsAbility का कुल निवेश 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा हो गया है।

यह निवेश विशेष रूप से इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए बैटरी-स्वैपिंग नेटवर्क को मजबूत करने पर केंद्रित होगा। इसका लाभ खासकर लास्ट-माइल डिलीवरी और यात्री परिवहन सेवाओं से जुड़े ईवी चालकों को मिलेगा।

बैटरी-स्वैपिंग मॉडल के तहत ईवी उपयोगकर्ता कुछ ही मिनटों में डिस्चार्ज बैटरी को पूरी तरह चार्ज बैटरी से बदल सकते हैं। इससे चार्जिंग में लगने वाला समय कम होता है और वाहन खरीदने की शुरुआती लागत भी घटती है, क्योंकि उपयोगकर्ताओं को बैटरी खरीदने के बजाय उसे सेवा के रूप में इस्तेमाल करने का विकल्प मिलता है।

कंपनी वर्तमान में 70 से अधिक शहरों में 1,600 से ज्यादा बैटरी-स्वैपिंग स्टेशन संचालित कर रही है और 1 लाख से ज्यादा सक्रिय ड्राइवरों को सर्विस प्रदान कर रही है। नई फंडिंग के जरिए कंपनी अपने नेटवर्क में नए स्वैपिंग स्टेशन जोड़ने और भारत के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इकोसिस्टम में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने की योजना बना रही है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities