Bhago Mobility और होंडा की साझेदारी से EV प्लेटफॉर्म लॉन्च

Bhago Mobility और होंडा की साझेदारी से EV प्लेटफॉर्म लॉन्च

Bhago Mobility और होंडा की साझेदारी से EV प्लेटफॉर्म लॉन्च
भागो मोबिलिटी ने होंडा के सहयोग से शहरी परिवहन कर्मियों के लिए बैटरी-स्वैपिंग आधारित इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। यह सर्विस सब्सक्रिप्शन मॉडल के जरिए किफायती ई-टू-व्हीलर, तकनीकी सहायता और आय बढ़ाने के अवसर प्रदान करेगी।

भागो मोबिलिटी (Bhago Mobility)ने होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) और होंडा पावर पैक एनर्जी इंडिया (HEID) के सहयोग से शहरी परिवहन कार्यबल के लिए एक नई इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की घोषणा की है। 12 फरवरी 2026 को पेश किया गया यह प्लेटफॉर्म डिलीवरी पार्टनर्स, राइड-हेलिंग ड्राइवरों और लास्ट-माइल लॉजिस्टिक्स कर्मियों को इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन और बैटरी-स्वैपिंग सुविधा उपलब्ध कराएगा।

यह सर्विस शुरुआत में दिल्ली और बेंगलुरु में शुरू होगी और अगले तीन वर्षों में देशभर में विस्तार की योजना है। प्लेटफॉर्म सब्सक्रिप्शन आधारित मॉडल पर काम करेगा, जिसमें वाहन उपयोग, बैटरी स्वैपिंग, अनुपालन सहायता और तकनीकी सेवाएं एक साथ उपलब्ध कराई जाएंगी।

कंपनी के अनुसार यह पहल शहरी परिवहन कर्मियों के सामने आने वाली प्रमुख चुनौतियों जैसे वाहन खरीद की उच्च लागत, चार्जिंग में लगने वाला समय और रखरखाव संबंधी समस्याओं को कम करेगी। बेहतर अपटाइम और परिचालन दक्षता के जरिए आय में 20 प्रतिशत से अधिक वृद्धि का दावा किया गया है।

इस साझेदारी के तहत HMSI व्यावसायिक उपयोग के लिए इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन उपलब्ध कराएगी, जबकि HEID का बैटरी-स्वैपिंग नेटवर्क तेजी से बैटरी बदलने की सुविधा देगा। प्लेटफॉर्म में स्वामित्व और उपयोग दोनों विकल्प उपलब्ध होंगे, जिससे उपयोगकर्ता व्यक्तिगत उपयोग या साझा परिचालन के लिए वाहन ले सकेंगे।

एचएमएसआई (HMSI) के सेल्स एंड मार्केटिंग निदेशक मुत्सुओ उसुई ने कहा कि यह सहयोग होंडा की मैन्युफैक्चरिंग विशेषज्ञता और उन्नत बैटरी-स्वैपिंग तकनीक को एक साथ लाता है। वहीं भगो मोबिलिटी के प्रबंध निदेशक आदित्य गोयल ने कहा कि शहरी मोबिलिटी की चुनौतियों का समाधान साझेदारी आधारित दृष्टिकोण से ही संभव है।

भागो मोबिलिटी का तकनीकी प्लेटफॉर्म बैकग्राउंड वेरिफिकेशन, संचालन प्रबंधन, रोडसाइड सहायता और प विश्लेषण जैसी सुविधाएं प्रदान करेगा। कंपनी ने परिवहन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष प्रशिक्षण और सपोर्ट कार्यक्रम भी शुरू करने की घोषणा की है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities