BikeWo बनाएगी इंटीग्रेटेड मोबिलिटी और लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म

BikeWo बनाएगी इंटीग्रेटेड मोबिलिटी और लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म

BikeWo बनाएगी इंटीग्रेटेड मोबिलिटी और लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म
बाइकवो ग्रीन टेक ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म बनाने की रणनीति पेश की है। कंपनी फ्लीट, टेक्नोलॉजी और रिन्यूएबल एनर्जी में निवेश कर अपने कारोबार का विस्तार करेगी।

बाइकवो ग्रीन टेक लिमिटेड (BikeWo Green Tech Limited) ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में अपनी लोंगटर्म विकास रणनीति का खुलासा किया है। कंपनी का लक्ष्य इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, फ्लीट ऑपरेशन, लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और रिन्यूएबल एनर्जी को एकीकृत करते हुए फुल-स्टैक मोबिलिटी एवं लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म विकसित करना है।

कंपनी ने पिछले कुछ महीनों में उठाए गए रणनीतिक कदमों और भारत के तेजी से विकसित हो रहे लॉजिस्टिक्स सेक्टर में अपनी भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।

कंपनी का कहना है कि भारत में मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और सप्लाई चेन के आधुनिकीकरण के साथ लॉजिस्टिक्स सेक्टर देश की आर्थिक वृद्धि का प्रमुख आधार बन रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए BikeWo खुद को मोबिलिटी और लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम के लिए एक इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित करना चाहती है।

कंपनी की रणनीति के तहत इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, फ्लीट स्वामित्व और प्रबंधन, टेक्नोलॉजी-आधारित लॉजिस्टिक्स संचालन, वेयरहाउसिंग, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स, रिन्यूएबल एनर्जी इंटीग्रेशन और रणनीतिक साझेदारियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इन सभी क्षमताओं को एकीकृत ऑपरेटिंग प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे परिचालन दक्षता और दीर्घकालिक विस्तार क्षमता बढ़ेगी।

हाल के महीनों में BikeWo ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, सोलर-सहायता प्राप्त परिवहन, ग्रामीण मोबिलिटी और एविएशन लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में कई रणनीतिक साझेदारियों की भी घोषणा की है। कंपनी का मानना है कि ये सहयोग लॉजिस्टिक्स वैल्यू चेन के विभिन्न क्षेत्रों में उसकी क्षमता को मजबूत करेंगे।

प्रस्तावित पूंजी निवेश से कंपनी को रणनीतिक अवसरों का लाभ उठाने, तकनीक और इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाने, फ्लीट विस्तार करने तथा भविष्य में संभावित अधिग्रहण (Acquisitions) के लिए वित्तीय मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर BikeWo Green Tech Limited के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हितेन पाल सकलानी ने कहा कि भारत का लॉजिस्टिक्स सेक्टर देश की आर्थिक वृद्धि का प्रमुख इंजन बन रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी एक ऐसा एकीकृत मोबिलिटी और लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म विकसित कर रही है, जो मोबिलिटी, फ्लीट ऑपरेशन, टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर और रणनीतिक साझेदारियों को एक साथ जोड़कर दीर्घकालिक मूल्य सृजन पर केंद्रित होगा।

कंपनी ने दोहराया कि अनुशासित कार्यान्वयन, विवेकपूर्ण पूंजी आवंटन, मजबूत कॉर्पोरेट गवर्नेंस और परिचालन उत्कृष्टता उसकी विकास रणनीति के प्रमुख स्तंभ बने रहेंगे।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities