JK Cement इस साल तैनात करेगी 150 से ज्यादा इलेक्ट्रिक ट्रक

JK Cement इस साल तैनात करेगी 150 से ज्यादा इलेक्ट्रिक ट्रक

JK Cement इस साल तैनात करेगी 150 से ज्यादा इलेक्ट्रिक ट्रक
बिलीवन मोबिलिटी के साथ साझेदारी के तहत सीमेंट लॉजिस्टिक्स में इलेक्ट्रिक ट्रकों की तैनाती होगी, कर्नाटक से पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत।

जेके सीमेंट ने अपनी लॉजिस्टिक्स गतिविधियों में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए बिलीवन मोबिलिटी ( BillionE- Mobility) के साथ साझेदारी की है। इस सहयोग के तहत चालू वित्त वर्ष में 150 से ज्यादा हैवी-ड्यूटी इलेक्ट्रिक ट्रकों की तैनाती की जाएगी।

इस पहल की शुरुआत कर्नाटक के मुद्दापुर (Muddapur) स्थित जेके सीमेंट (JK Cement) प्लांट में 55 टन ग्रॉस व्हीकल वेट (GVW) वाले 20 इलेक्ट्रिक ट्रकों के पायलट प्रोजेक्ट से की गई है। ये ट्रक कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा के विभिन्न स्टॉकयार्ड तक सीमेंट की ढुलाई करेंगे।

दोनों कंपनियों के अनुसार, इस साझेदारी का उद्देश्य जेके सीमेंट की माल परिवहन (Freight) सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर ले जाना है। बिलीवन मोबिलिटी ( BillionE- Mobility)  इस परियोजना के तहत इलेक्ट्रिक ट्रक, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, फ्लीट ऑपरेशन और रूट मैनेजमेंट सहित एकीकृत इलेक्ट्रिक फ्रेट समाधान उपलब्ध कराएगी।

इलेक्ट्रिक ट्रकों के संचालन को सपोर्ट देने के लिए चार्जज़ोन के चार्जिंग नेटवर्क का उपयोग किया जाएगा। कंपनी कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा के प्रमुख फ्रेट कॉरिडोर पर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार कर रही है। इसके तहत निपानी, सतारा, पुणे, कराड, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, गोवा, हुबली और दावणगेरे जैसे प्रमुख स्थानों पर चार्जिंग सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

जेके सीमेंट (JK Cement) के ग्रुप प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) पुष्पराज सिंह ने कहा कि यह साझेदारी कंपनी के लॉजिस्टिक्स संचालन से होने वाले कार्बन उत्सर्जन को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

वहीं, बिलीवन मोबिलिटी ( BillionE- Mobility) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) संजीव कुलकर्णी ने कहा कि यह सहयोग दर्शाता है कि कमर्शियल फ्रेट सेक्टर में इलेक्ट्रिक ट्रकों को तेजी से अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी का प्लेटफॉर्म और चार्जज़ोन का चार्जिंग नेटवर्क व्यवसायों को इलेक्ट्रिक फ्रेट ऑपरेशन की ओर सफलतापूर्वक बढ़ने में मदद करेगा।

दोनों कंपनियों का मानना है कि यह साझेदारी प्रमुख फ्रेट मार्गों पर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और इलेक्ट्रिक ट्रकों की तैनाती के जरिए औद्योगिक लॉजिस्टिक्स में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का एक सफल मॉडल साबित होगी।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities