बोबा भाई ने जुटाए 40 करोड़ रुपये

बोबा भाई ने जुटाए 40 करोड़ रुपये

बोबा भाई ने जुटाए 40 करोड़ रुपये
बोबा भाई ने 40 करोड़ रुपये की नई फंडिंग जुटाई है, जिससे कंपनी अपने स्टोर नेटवर्क का विस्तार टियर-1 और टियर-2 शहरों में करेगी। कंपनी का लक्ष्य अपने ओम्नीचैनल मॉडल के जरिए अगले पांच वर्षों में भारतभर में 1,000 आउटलेट्स तक पहुंचना है।

बोबा भाई (Boba Bhai) ने एक नए फंडिंग राउंड में 40 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस निवेश राउंड का नेतृत्व मौजूदा निवेशकों 8i Ventures, Titan Capital Winners Fund और Global Growth Capital ने किया, जबकि नए निवेशकों में BIG Capital और कई एंजेल निवेशक भी शामिल हुए। यह फंडिंग कंपनी की पिछले साल हुई सीरीज-A राउंड की तुलना में पांच गुना अधिक वैल्यूएशन पर जुटाई गई है, जो पिछले 12 महीनों में इसके तेज़ी से हुए विस्तार को दर्शाती है।

कंपनी इस पूंजी का उपयोग अपने स्टोर नेटवर्क को टियर-1 शहरों में बढ़ाने और चुनिंदा टियर-2 बाजारों में प्रवेश के लिए करेगी। साथ ही लीडरशिप और ऑन-ग्राउंड टीम को मजबूत करने, कोरियन-प्रेरित फूड, बेवरेज और पैकेज्ड स्नैक पोर्टफोलियो का विस्तार करने तथा क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के लिए नए उत्पाद लॉन्च करने की भी योजना है।

करीब दो साल पहले स्थापित इस ब्रांड की ग्रोथ तेज़ रही है। कंपनी का रेवेन्यू FY24 में 5 करोड़ रुपये से बढ़कर FY25 में 30 करोड़ रुपये हो गया है, और अगले दो महीनों में 100 करोड़ रुपये के वार्षिक आवर्ती राजस्व (ARR) को पार करने की उम्मीद है।

कंपनी के संस्थापक ध्रुव कोहली ने कहा कि पिछले दो वर्षों में कंपनी ने प्रोडक्ट क्वालिटी, सप्लाई-चेन और स्टोर-लेवल एक्सीक्यूशन जैसे मजबूत सिस्टम विकसित किए हैं, जिससे स्केल पर भी एक समान अनुभव दिया जा सके। उन्होंने कहा कि युवा उपभोक्ताओं में वैश्विक और बोल्ड फ्लेवर की मांग तेजी से बढ़ रही है और कोरियन स्ट्रीट फूड इस ट्रेंड के साथ स्वाभाविक रूप से मेल खाता है।

ओम्नीचैनल मॉडल जिसमें रिटेल आउटलेट्स, फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म और क्विक-कॉमर्स पार्टनरशिप शामिल हैं। कंपनी अगले पांच वर्षों में देशभर में 1,000 आउटलेट्स तक पहुंचने का लक्ष्य रखती है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities