भारत की लोकप्रिय चाइनीज़ रेस्टोरेंट चेन चौमैन (Chowman) ने बेंगलुरु में अपने विस्तार को आगे बढ़ाते हुए राजाजीनगर में नया आउटलेट शुरू किया है। यह विस्तार कोलकाता के बाहर ब्रांड की बढ़ती मौजूदगी को दर्शाता है और शहर में इसके मजबूत ग्राहक आधार को और सुदृढ़ करता है।
रेस्टोरेंट की स्थापना प्रसिद्ध रेस्टोरेंट उद्यमी देबादित्य चौधरी (Debaditya Chaudhury) ने की थी। अपने खास फ्लेवर-ड्रिवन चाइनीज़ व्यंजनों, लगातार बेहतर गुणवत्ता और किफायती फाइन-डाइनिंग अनुभव के कारण चौमैन (Chowman) ने देशभर में बड़ी संख्या में ग्राहकों का भरोसा जीता है।
कंपनी के अनुसार बेंगलुरु वह पहला शहर था जहाँ चौमन (Chowman) ने कोलकाता के बाहर विस्तार किया था, इसलिए यह बाजार ब्रांड के लिए भावनात्मक और रणनीतिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण है। शहर के इंदिरानगर, कोरमंगला, बेलंदूर, मराठाहल्ली, सहकारनगर, अरेकेरे, इलेक्ट्रॉनिक सिटी और कल्याण नगर जैसे इलाकों में पहले से मौजूद आउटलेट्स के साथ अब राजाजीनगर में नया रेस्टोरेंट भी शुरू किया गया है।
तेजी से बदलती शहरी जीवनशैली और टेक-ड्रिवन संस्कृति के कारण बेंगलुरु देश के सबसे बड़े फूड-डिलीवरी बाजारों में से एक माना जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए चौमैन (Chowman) ने पैकेजिंग इनोवेशन और डिजिटल ऑर्डरिंग सिस्टम में भी निवेश किया है ताकि ग्राहकों को बेहतर डिलीवरी अनुभव मिल सके।
राजाजीनगर स्थित नया आउटलेट शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के 650 से अधिक व्यंजनों के विकल्प के साथ ग्राहकों को सेवा देगा। इसके साथ ही आसपास के इलाकों में चौमैन (Chowman) ऐप के जरिए विशेष ऑफर और फ्री डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
फिलहाल कंपनी के समूह के तहत देशभर में 57 से अधिक आउटलेट्स संचालित हो रहे हैं और Chowman आने वाले समय में प्रमुख महानगरों के साथ उभरते शहरी बाजारों में भी अपने विस्तार की योजना बना रहा है।