आयशर ट्रक्स एंड बस (Eicher Trucks & Buses) ने गांधीनगर में आयोजित प्रवास 5.0 (PRAWAAS 5.0) में पैसेंजर ट्रांसपोर्ट के लिए दो नए उत्पाद—Skyline Pro E 12-मीटर इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस और Starline 2050 E मैक्सी कैब पेश किया हैं। कंपनी का कहना है कि ये वाहन इंटरसिटी, क्षेत्रीय परिवहन और पर्यटन सेवाओं के लिए तैयार किए गए हैं, जिनका उद्देश्य ऑपरेटरों को कम परिचालन लागत, ज्यादा अपटाइम और यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है।
Skyline Pro E इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर आधारित 12-मीटर इंटरसिटी बस है, जिसमें 44 यात्रियों के साथ चालक और सह-चालक के बैठने की व्यवस्था है। यह बस My Eicher कनेक्टेड व्हीकल प्लेटफॉर्म से लैस है और इसमें 5 घन मीटर से ज्यादा लगेज स्पेस, ड्यूल-पोर्ट फास्ट चार्जिंग, 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक, एयर-सस्पेंडेड ड्राइवर सीट, USB चार्जिंग पोर्ट, एंबियंट लाइटिंग, फोल्डेबल ट्रे और दो 24-इंच LED टीवी जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
वीई कमर्शियल व्हीकल्स (VE Commercial Vehicles) के चीफ कमर्शियल ऑफिसर एस. एस. गिल ने कहा कि भारत का बस उद्योग तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है और ऑपरेटर अब ऐसे मोबिलिटी समाधान चाहते हैं जो परिचालन दक्षता, लाभप्रदता, स्थिरता और बेहतर यात्री अनुभव प्रदान करें।
वहीं, Starline 2050 E मैक्सी कैब को क्षेत्रीय पर्यटन और समूह यात्रा को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। इसमें 11+1+ड्राइवर सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन, पुश-बैक सीटें, थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट, डिस्क ब्रेक, कोलैप्सिबल स्टीयरिंग कॉलम, रियर एक्सल पर एंटी-रोल बार और My Eicher कनेक्टेड व्हीकल प्लेटफॉर्म जैसी सुविधाएं दी गई हैं। कंपनी का कहना है कि दोनों नए वाहन इंटरसिटी, पर्यटन और क्षेत्रीय परिवहन ऑपरेटरों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ यात्रियों को अधिक सुरक्षित और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करेंगे।