हैवेल्स और पिक्सी की BESS क्षेत्र में साझेदारी

हैवेल्स और पिक्सी की BESS क्षेत्र में साझेदारी

हैवेल्स और पिक्सी की BESS क्षेत्र में साझेदारी
हैवेल्स इंडिया ने नॉर्वे की पिक्सी एएस के साथ साझेदारी कर भारत में मॉड्यूलर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) लाने की घोषणा की है।

भारत में एनर्जी स्टोरेज (Battery Energy Storage System - BESS) क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हैवेल्स इंडिया लिमिटेड (Havells India Limited) ने नॉर्वे की एनर्जी स्टोरेज प्रौद्योगिकी कंपनी पिक्सी एएस (Pixii AS) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य घरेलू,  कमर्शियल और औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए मॉड्यूलर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) को भारतीय बाजार में उपलब्ध कराना है।

नई दिल्ली में नॉर्वे की भारत स्थित राजदूत मे-एलिन स्टेनर की उपस्थिति में हुए इस समझौते के तहत परियोजना को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। शुरुआती चरण में बाजार का मूल्यांकन और स्थानीय स्तर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे, ताकि विभिन्न क्षेत्रों में व्यावसायिक संभावनाओं का आकलन किया जा सके। इसके बाद दोनों कंपनियां संयुक्त रूप से ऊर्जा भंडारण समाधान विकसित करने और हैवेल्स की विनिर्माण क्षमता एवं मजबूत वितरण नेटवर्क का उपयोग करते हुए भारत में स्थानीय स्तर पर उत्पादों की असेंबली पर काम करेंगी।

हैवेल्स इंडिया के रिन्यूएबल्स स्ट्रैटेजिक बिजनेस यूनिट प्रमुख रेशु मदान ने कहा कि यह साझेदारी वैश्विक तकनीकी विशेषज्ञता को भारत की स्थानीय उत्पादन क्षमताओं के साथ जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं, पिक्सी एएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थॉमस इंगेब्रेटसन ने कहा कि इस सहयोग के माध्यम से ऐसे स्केलेबल बैटरी स्टोरेज समाधान विकसित किए जाएंगे, जो भारतीय कमर्शियल प्रतिष्ठानों और घरेलू उपभोक्ताओं की ऊर्जा आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से पूरा कर सकें।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities