EKA Mobility ने कानपुर में खोली पहली ऑल-रेंज EV डीलरशिप

EKA Mobility ने कानपुर में खोली पहली ऑल-रेंज EV डीलरशिप

EKA Mobility ने कानपुर में खोली पहली ऑल-रेंज EV डीलरशिप
स्टेलर मोबिलिटी के साथ साझेदारी में शुरू हुई डीलरशिप पर इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर्स से लेकर 55 टन हैवी-ड्यूटी ट्रक तक EKA के सभी कमर्शियल ईवी उपलब्ध होंगे।

भारत की इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता ईका मोबिलीटी (EKA Mobility) ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपनी पहली ऑल-रेंज डीलरशिप शुरू की है। यह डीलरशिप स्टेलर मोबिलिटी (Stellar Mobility) के साथ साझेदारी में खोली गई है। कंपनी के अनुसार, इस पहल से उत्तर भारत में उसके सेल्स, डिस्ट्रीब्यूशन और सर्विस नेटवर्क को मजबूत करने में मदद मिलेगी और कमर्शियल ट्रांसपोर्ट में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने को बढ़ावा मिलेगा। डीलरशिप कानपुर के भौती, चकरपुर में स्थित है।

डीलरशिप पर ईका (EKA) की पूरी ‘Born Electric’ रेंज उपलब्ध होगी। इसमें इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स EKA 6S, 3S और 3W Cargo, 1.5 टन से 3.5 टन तक के स्मॉल कमर्शियल व्हीकल्स, EKA 7M, 9M, 12M, Coach और Low Floor इलेक्ट्रिक बसें तथा EKA 55T हैवी-ड्यूटी इलेक्ट्रिक ट्रक शामिल हैं। डीलरशिप का उद्घाटन EKA Mobility के फाउंडर और चेयरमैन डॉ. सुधीर मेहता ने किया।

यह डीलरशिप पूरी तरह इंटीग्रेटेड 3S (Sales, Service and Spares) सुविधा के रूप में काम करेगी। यहां बिक्री के साथ आफ्टर-सेल्स सपोर्ट, मेंटेनेंस और स्पेयर पार्ट्स की सुविधा मिलेगी। प्रशिक्षित तकनीशियनों और डेडिकेटेड वर्कशॉप के अलावा EKA का AI-पावर्ड फ्लीट मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म EKA Connect भी उपलब्ध होगा। कंपनी का लक्ष्य फ्लीट ऑपरेटरों को बेहतर सर्विस और अधिक वाहन अपटाइम उपलब्ध कराना है।

ईका मोबिलीटी (EKA Mobility) के फाउंडर और चेयरमैन डॉ. सुधीर मेहता ने कहा कि कानपुर में पहली डीलरशिप के साथ कंपनी उत्तर प्रदेश में कमर्शियल ग्राहकों के लिए मजबूत और सुलभ रिटेल नेटवर्क तैयार कर रही है। उन्होंने बताया कि EKA का लक्ष्य वित्त वर्ष 2027 तक 20 से अधिक राज्यों में 200 से ज्यादा डीलरशिप स्थापित करना है। कंपनी के पास फिलहाल तीन मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएं हैं, जबकि पुणे के पिथमपुर में 47 एकड़ की नई फैक्ट्री विकसित की जा रही है। सभी प्लांट्स मिलकर सालाना 10,000 बस, 24,000 SCV और 4,000 ट्रकों की उत्पादन क्षमता को सपोर्ट करेंगे।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities