BLive और Tata Motors की साझेदारी, 1,000 इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक तैनात होंगे

BLive और Tata Motors की साझेदारी, 1,000 इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक तैनात होंगे

BLive और Tata Motors की साझेदारी, 1,000 इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक तैनात होंगे
बीलाइव ने टाटा मोटर्स के साथ साझेदारी कर देशभर में 1,000 तक टाटा ऐस प्रोईवी (Tata Ace Pro EV) तैनात करने की योजना बनाई है।

कमर्शियल ईवी प्लेटफॉर्म बीलाइव ने टाटा मोटर्स के साथ 1,000 तक इलेक्ट्रिक मिनी ट्रकों की तैनाती के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) किया है। इस साझेदारी की शुरुआत टाटा ऐस प्रो ईवी (Tata Ace Pro EV) की पहली खेप को एंटरप्राइज लॉजिस्टिक्स ऑपरेशंस में शामिल करने के साथ होगी। दोनों कंपनियों का लक्ष्य देश में इलेक्ट्रिक कार्गो मोबिलिटी को बढ़ावा देना और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल बढ़ाना है।

यह तैनाती चरणबद्ध तरीके से बीलाइव प्राइम (BLive PRIME) के तहत की जाएगी। यह फ्रेंचाइजी-ओन्ड और कंपनी-ऑपरेटेड फ्लीट मॉडल है, जिसमें उद्यमी करीब 45 लाख रुपये के शुरुआती निवेश से इलेक्ट्रिक कार्गो वाहनों में निवेश कर सकते हैं। फ्रेंचाइजी पार्टनर वाहनों के मालिक होंगे और फ्लीट रेंटल से कमाई करेंगे, जबकि बीलाइव वाहनों की तैनाती, ग्राहक मांग, चार्जिंग इंटीग्रेशन, मेंटेनेंस और रोजमर्रा के संचालन का प्रबंधन करेगा।

बीलाइव (BLive) के फाउंडर और सीईओ संदीप मुखर्जी ने कहा कि 1,000 से ज्यादा टाटा ऐस ईवी की तैनाती की योजना कंपनी के भारत के कार्गो ईवी सेगमेंट में बड़े स्तर पर विस्तार और अपनी स्थिति मजबूत करने के लक्ष्य को दर्शाती है। टाटा मोटर्स (Tata Motors) के SCVPU के वाइस प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड पिनाकी हलदर ने कहा कि कंपनी बीलाइव के साथ साझेदारी कर इलेक्ट्रिक कार्गो मोबिलिटी समाधानों के विस्तार को लेकर उत्साहित है।

बीलाइव इन इलेक्ट्रिक फ्लीट्स को ई-कॉमर्स, क्विक कॉमर्स, FMCG, फार्मास्युटिकल्स, वेयरहाउसिंग, थर्ड-पार्टी लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में तैनात करने की योजना बना रहा है। कंपनी के अनुसार, इस साझेदारी से अलग-अलग कमर्शियल और लॉजिस्टिक्स एप्लीकेशन में इलेक्ट्रिक मिनी ट्रकों को अपनाने में तेजी आने की उम्मीद है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities