ईका–एचपीसीएल साझेदारी से बढ़ेगा ईवी चार्जिंग नेटवर्क

ईका–एचपीसीएल साझेदारी से बढ़ेगा ईवी चार्जिंग नेटवर्क

ईका–एचपीसीएल साझेदारी से बढ़ेगा ईवी चार्जिंग नेटवर्क
ईका मोबिलिटी और एचपीसीएल ने भारत में हरित मोबिलिटी और ग्रीन एनर्जी समाधानों को आगे बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के तहत ईवी चार्जिंग, बैटरी स्वैपिंग, ग्रीन हाइड्रोजन और सस्टेनेबल लॉजिस्टिक्स पर मिलकर काम किया जाएगा।

इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता ईका मोबिलिटी (EKA Mobility) और सार्वजनिक क्षेत्र की ऊर्जा कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने देशभर में सस्टेनेबल मोबिलिटी और ग्रीन एनर्जी पहलों को आगे बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया हैं।

इस साझेदारी के तहत, ईका मोबिलिटी की इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स में विशेषज्ञता और एचपीसीएल के व्यापक राष्ट्रीय ऊर्जा व रिटेल इंफ्रास्ट्रक्चर को एक साथ लाकर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, बैटरी स्वैपिंग, ग्रीन हाइड्रोजन और सस्टेनेबल लॉजिस्टिक्स से जुड़े इनोवेटिव सॉल्यूशंस को विकसित, पायलट और स्केल किया जाएगा।

समझौते के अनुसार, दोनों कंपनियां एचपीसीएल के विशाल फ्यूल रिटेल नेटवर्क का उपयोग करते हुए कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर काम करेंगी, जिसमें जरूरत के अनुसार बैटरी स्वैपिंग स्टेशन भी शामिल होंगे।

एचपीसीएल देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल एवं गैस कंपनियों में से एक है, जिसके पास देशभर में 24,400 से अधिक रिटेल आउटलेट्स और HP e-Charge ब्रांड के तहत 5,300 से ज्यादा ईवी चार्जिंग स्टेशन संचालित हैं। यह व्यापक नेटवर्क भारत में ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के तेज विस्तार के लिए मजबूत आधार प्रदान करता है।

यह एमओयू ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जब भारत हरित परिवहन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ईका मोबिलिटी के लिए यह सहयोग एक व्यापक ईवी इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में अगला कदम है, जिसमें वाहन निर्माण, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, आफ्टर-सेल्स सेवाएं, ग्रीन हाइड्रोजन और सस्टेनेबल लॉजिस्टिक्स शामिल हैं।

यह साझेदारी भारत जैसे दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोटिव बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों के व्यापक अपनाने और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देने के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक अहम आधार मानी जा रही है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities