PeakAmp - Stefen Electric की साझेदारी, EV बैटरी वेस्ट मैनेजमेंट को मिलेगा बढ़ावा

PeakAmp - Stefen Electric की साझेदारी, EV बैटरी वेस्ट मैनेजमेंट को मिलेगा बढ़ावा

PeakAmp - Stefen Electric की साझेदारी, EV बैटरी वेस्ट मैनेजमेंट को मिलेगा बढ़ावा
पीकएम्प और स्टीफन इलेक्ट्रिक की साझेदारी ईवी  बैटरियों के जिम्मेदार कलेक्शन, रीसाइक्लिंग और EPR अनुपालन को सुनिश्चित करेगी। यह सहयोग सीपीसीबी दिशानिर्देशों के तहत सुरक्षित निपटान और एक पारदर्शी, संगठित बैटरी वेस्ट मैनेजमेंट इकोसिस्टम को बढ़ावा देगा।

बैटरी सर्कुलैरिटी और लाइफसाइकिल मैनेजमेंट कंपनी PeakAmp ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी स्टीफन इलेक्ट्रिक (Stefen Electric) के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इस समझौते के तहत पीकएम्प (PeakAmp), स्टेफेन इलेक्ट्रिक (Stefen Electric) के लिए एक्सक्लूसिव रिसाइक्लिंग और पर्यावरण अनुपालन पार्टनर के रूप में कार्य करेगा।

इस सहयोग के तहत पीकएम्प (PeakAmp) बैटरियों के कलेक्शन, रिवर्स लॉजिस्टिक्स, रिसाइक्लिंग और Extended Producer Responsibility (EPR) अनुपालन की पूरी प्रक्रिया को संभालेगा। सभी बैटरियों को Central Pollution Control Board (CPCB) और बैटरी वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स,2022 के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रोसेस किया जाएगा, जिससे सुरक्षित और टिकाऊ निपटान सुनिश्चित हो सके।

पीकएम्प (PeakAmp) के को-फाउडर और सीओओ आदित्य सुधांशु ने कहा कि जैसे-जैसे ईवी अपनाने की रफ्तार बढ़ रही है, बैटरी वेस्ट मैनेजमेंट के लिए मजबूत सिस्टम की आवश्यकता भी बढ़ रही है। यह साझेदारी बैटरियों के जिम्मेदार और ट्रैसेबल प्रबंधन को सुनिश्चित करेगी।

वहीं,  स्टीफन इलेक्ट्रिक (Stefen Electric) के हेड –कमर्शियल्स विपिन नागर ने कहा कि यह साझेदारी बैटरी वेस्ट के सुरक्षित निपटान और रीसाइक्लिंग के लिए एक मजबूत और अनुपालन-आधारित ढांचा तैयार करने में मदद करेगी।

यह साझेदारी स्टीफन इलेक्ट्रिक (Stefen Electric) को नियामकीय अनुपालन बनाए रखने, बैटरी वेस्ट के सुरक्षित निपटान और मटेरियल रिकवरी सुनिश्चित करने में सक्षम बनाएगी। साथ ही, यह बैटरी लाइफसाइकिल में ट्रेसबिलिटी को मजबूत करते हुए एक अधिक संगठित और पारदर्शी रीसाइक्लिंग इकोसिस्टम के विकास को बढ़ावा देगी।

भारत में ईवी सेक्टर के तेजी से विस्तार के साथ, एंड-ऑफ-लाइफ बैटरियों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। इस सहयोग के जरिए PeakAmp और स्टीफन इलेक्ट्रिक स्केलेबल, अनुपालन-आधारित और पर्यावरण के अनुकूल बैटरी वेस्ट मैनेजमेंट समाधान विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities