टाटा मोटर्स की अप्रैल बिक्री में 31% की तेज बढ़त

टाटा मोटर्स की अप्रैल बिक्री में 31% की तेज बढ़त

टाटा मोटर्स की अप्रैल बिक्री में 31% की तेज बढ़त
टाटा मोटर्स ने अप्रैल 2026 में कुल 59,701 यूनिट्स की बिक्री के साथ 31% की मजबूत वृद्धि दर्ज की। कंपनी के ईवी सेगमेंट में 72% की बढ़त और निर्यात में तेज उछाल ने इस परफॉरमेंस को और मजबूत किया।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (Tata Motors Passenger Vehicles Ltd) ने अप्रैल 2026 के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत बिक्री परफॉरमेस दर्ज किया है। कंपनी की कुल बिक्री 59,701 यूनिट रही, जो अप्रैल 2025 में बेची गई 45,532 यूनिट्स के मुकाबले 31.1% की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाती है।

घरेलू पैसेंजर व्हीकल (PV) सेगमेंट में कंपनी ने 59,000 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 45,199 यूनिट्स था। इस तरह घरेलू बाजार में 30.5% की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई, जो उपभोक्ता मांग में तेजी और कंपनी के पोर्टफोलियो की मजबूती को दिखाता है।

Business Units/Segments

Apr'26

Apr'25

Growth/Decline

PV Domestic

59,000

45,199

30.5%

PV IB

701

333

110.5%

PV Total (includes EV)

59,701

45,532

31.1%

EV IB + Domestic

9,150

5,318

72.1%

अंतरराष्ट्रीय बिजनेस (IB) में भी कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया। अप्रैल 2026 में निर्यात 701 यूनिट्स रहा, जो अप्रैल 2025 के 333 यूनिट्स के मुकाबले 110.5% की बड़ी वृद्धि को दर्शाता है। यह कंपनी के वैश्विक विस्तार और बढ़ती मांग का संकेत है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में भी कंपनी ने मजबूत बढ़त हासिल की है। EV (घरेलू + अंतरराष्ट्रीय) की कुल बिक्री 9,150 यूनिट्स रही, जो पिछले वर्ष की 5,318 यूनिट्स की तुलना में 72.1% अधिक है। यह आंकड़े बताते हैं कि कंपनी का इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर फोकस तेजी से परिणाम दे रहा है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities