बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता ओबेन इलेक्ट्रिक (Oben Electric) ने अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल रोरर ईवीओ (Rorr EVO) को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत पहले 10,000 ग्राहकों के लिए 99,999 (एक्स-शोरूम) रखी है, जबकि इसके बाद इसकी कीमत 1,24,999 (एक्स-शोरूम) होगी। बाइक की बुकिंग 777 में शुरू हो चुकी है और टेस्ट राइड व डिलीवरी जून 2026 से देशभर के 150 शोरूम्स में शुरू होंगी।
रोरर ईवीओ (Rorr EVO) को एक परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के रूप में पेश किया गया है। कंपनी के अनुसार, यह बाइक 180 किमी की IDC रेंज, 110 किमी/घंटा की टॉप स्पीड और 0–40 किमी/घंटा की रफ्तार मात्र 3 सेकंड में हासिल कर सकती है। इसमें 9 kW का मोटर, सिंगल-स्टेज चेन ड्राइव और 3.4 kWh LFP बैटरी दी गई है। ओबेन प्लग (Oben Plug) फास्ट चार्जर से यह बैटरी 0–80% तक 90 मिनट में चार्ज हो सकती है।
इस बाइक की खासियत इसका AI-आधारित स्मार्टआईक्यू (SmartIQ) राइड मोड है, जो राइडिंग पैटर्न को समझकर पावर डिलीवरी को ऑप्टिमाइज़ करता है और रेंज में करीब 15% तक सुधार का दावा करता है। डिजाइन की बात करें तो इसमें स्ट्रीटफाइटर स्टाइल, प्रोजेक्टर हेडलैंप, स्कल्प्टेड बॉडी पैनल्स और 780 मिमी सीट हाइट दी गई है। साथ ही 200 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस और 230 मिमी वॉटर-वेडिंग क्षमता भी मिलती है।
रोरर ईवीओ (Rorr EVO) में 10 लीटर का स्टोरेज स्पेस (अंडर-सीट और टैंक स्टोरेज) और ड्यूल USB चार्जिंग पोर्ट्स दिए गए हैं। सेफ्टी और कनेक्टिविटी के लिए इसमें फॉल अलर्ट विद इमरजेंसी असिस्ट, यूनिफाइड ब्रेक असिस्ट (यूबीए), ड्राइवर अलर्ट सिस्टम (डीएएस) Fall Alert with Emergency Assist, Unified Brake Assist (UBA), Driver Alert System (DAS) जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा 5-इंच TFT डिस्प्ले, नेविगेशन और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ ओबेन (Oben) ऐप के जरिए जियो-फेंसिंग, राइड एनालिटिक्स, चोरी से सुरक्षा और रिमोट डायग्नोस्टिक्स जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
कंपनी की सीईओ मधुमिता अग्रवाल (Madhumita Agrawal) के अनुसार, यह उत्पाद इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स को केवल पेट्रोल बाइक के विकल्प के रूप में नहीं, बल्कि एक पूर्ण राइडिंग अनुभव के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक कदम है। रोरर ईवीओ (Rorr EVO) चार रंग विकल्पों पल्स रेड, न्यूट्रॉन ब्लू, मैग्नेटिक ब्लैक और फोटॉन वाइट में उपलब्ध होगी।