यूपी और दिल्ली में 100 से ज्यादा ई-बसों के लिए Jio-bp बनाएगा चार्जिंग नेटवर्क

यूपी और दिल्ली में 100 से ज्यादा ई-बसों के लिए Jio-bp बनाएगा चार्जिंग नेटवर्क

यूपी और दिल्ली में 100 से ज्यादा ई-बसों के लिए Jio-bp बनाएगा चार्जिंग नेटवर्क
जियो-बीपी और यूपीएसआरटीसी ने उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 100 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसों के लिए ईवी  चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए साझेदारी की है।

जियो-बीपी (Jio-bp)  और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने उत्तर प्रदेश और दिल्ली में संचालित होने वाली 100 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसों के लिए ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और सेवाएं विकसित करने हेतु साझेदारी की है। इस सहयोग के तहत जियो-बीपी पल्स (Jio-bp pulse) के माध्यम से छह अलग-अलग क्लस्टर्स में चार्जिंग नेटवर्क स्थापित किया जाएगा।

कंपनी के अनुसार, आने वाले कुछ महीनों में इस परियोजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा, ताकि इलेक्ट्रिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट संचालन को मजबूत समर्थन मिल सके। समझौते के तहत Jio-bp हाई-फ्रीक्वेंसी कमर्शियल फ्लीट ऑपरेशंस के लिए फास्ट-चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करेगी, जिससे इलेक्ट्रिक बसों का टर्नअराउंड टाइम कम होगा और परिचालन दक्षता में सुधार आएगा।

यह परियोजना जियो-बीपी के बढ़ते ईवी चार्जिंग नेटवर्क का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी ने देशभर में 6,000 से अधिक चार्जिंग पॉइंट्स स्थापित किए हैं। इस साझेदारी के जरिए कंपनी कमर्शियल फ्लीट इलेक्ट्रिफिकेशन सेगमेंट में अपनी उपस्थिति और मजबूत करेगी।

जियो-बीपी के सीईओ अक्षय वधवा ने कहा कि UPSRTC के साथ यह साझेदारी भारत में मजबूत और स्केलेबल B2B ईवी चार्जिंग इकोसिस्टम विकसित करने की कंपनी की रणनीति के अनुरूप है।

यह सहयोग सार्वजनिक ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और Tier-1 तथा Tier-2 शहरों में मास ट्रांजिट सिस्टम्स के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा माना जा रहा है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities