नवप्रकृति (NavPrakriti) ने भारत के अग्रणी शैक्षणिक संस्थान आईआईटी खड़गपुर (IIT Kharagpur) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) किया है, जिसका उद्देश्य देश के तेजी से बढ़ते बैटरी रिसाइक्लिंग और क्रिटिकल मिनरल्स इकोसिस्टम में इनोवेसन, कौशल विकास और तकनीकी प्रगति को बढ़ावा देना है।
इस साझेदारी के तहत छात्रों के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम, संयुक्त शोध परियोजनाएं, स्किल डेवलपमेंट और टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग जैसी पहलें शामिल होंगी। छात्रों को नवप्रकृति (NavPrakriti) की अत्याधुनिक सुविधाओं, खासकर सेरामपुर स्थित देश के सबसे बड़े लिथियम-आयन बैटरी रिसाइक्लिंग प्लांट में व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा।
संयुक्त शोध का ध्यान बैटरी मैटेरियल रिकवरी, हाइड्रोमेटलर्जिकल रिफाइनिंग और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे कोबाल्ट, निकेल और लिथियम के निष्कर्षण पर होगा, जो भारत के नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन को समर्थन देगा।
नवप्रकृति (NavPrakriti) के सह-संस्थापक अखिलेश बागरिया (Akhilesh Bagaria) ने कहा कि यह सहयोग भारत की अगली पीढ़ी के इंजीनियरों को तैयार करने और बैटरी रिसाइक्लिंग तकनीक में तेजी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं सह-संस्थापक अवनिष बागरिया (Avnish Bagaria) ने कहा कि यह साझेदारी देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता और ससटेनेबल डेवल्पमेंट को मजबूत करेगी।