Godrej Industries Group ने लॉन्च किया Godrej Wealth, 2031 तक 1 लाख करोड़ रुपये AUM का लक्ष्य

Godrej Industries Group ने लॉन्च किया Godrej Wealth, 2031 तक 1 लाख करोड़ रुपये AUM का लक्ष्य

Godrej Industries Group ने लॉन्च किया Godrej Wealth, 2031 तक 1 लाख करोड़ रुपये AUM का लक्ष्य
Godrej Industries Group ने अपनी सहायक कंपनी Godrej Investments Limited के माध्यम से वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार Godrej Wealth की शुरुआत की है।


इस नए प्लेटफॉर्म के साथ समूह ने अपनी वित्तीय सेवाओं की मौजूदगी का विस्तार किया है, जो पहले से ही उसकी लेंडिंग शाखा Godrej Capital के माध्यम से संचालित हो रही है। वहीं कंपनी का लक्ष्य वर्ष 2031 तक 1 लाख करोड़ रुपये की एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) हासिल करना है। इसके साथ ही अगले पांच वर्षों में 35 स्थानों तक अपनी पहुंच बढ़ाने की योजना है। यह कारोबार भारत के तेजी से बढ़ते समृद्ध और हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स (HNI) वर्ग पर केंद्रित रहेगा।

Godrej Industries Group के नामित चेयरपर्सन पिरोजशा गोदरेज ने कहा कि यह लॉन्च ऐसे समय में किया गया है जब भारत में संपत्ति निर्माण अधिक संगठित हो रहा है और वित्तीय परिसंपत्तियां पारिवारिक संपत्ति का महत्वपूर्ण हिस्सा बनती जा रही हैं। उन्होंने कहा, “जैसे-जैसे भारत की संपत्ति बढ़ रही है और वित्तीय परिसंपत्तियां पारिवारिक धन का केंद्र बन रही हैं, वैसे-वैसे ऐसी संस्थाओं की जरूरत बढ़ रही है जो पीढ़ियों तक संपत्ति के प्रबंधन और संरक्षण में मदद कर सकें।” उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य एक भरोसेमंद और दीर्घकालिक दृष्टिकोण वाला संस्थागत वेल्थ प्लेटफॉर्म तैयार करना है।

Godrej Wealth उन ग्राहकों को सेवाएं देगा जिनकी निवेश योग्य संपत्ति 2 करोड़ रुपये या उससे अधिक है। इनमें उद्यमी, कारोबारी परिवार, एनआरआई और नई पीढ़ी के धन सृजनकर्ता शामिल होंगे। कंपनी की सेवाओं में पोर्टफोलियो प्रबंधन, उत्तराधिकार और विरासत योजना, निजी बाजारों तक पहुंच, वैश्विक निवेश और वित्तीय सलाह जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।

Godrej Capital के एमडी और सीईओ मनीष शाह ने कहा “आज ग्राहक केवल अलग-अलग निवेश उत्पाद नहीं, बल्कि निवेश, नकदी प्रबंधन, उत्तराधिकार, प्रशासन और वैश्विक अवसरों से जुड़ी एकीकृत सेवाएं चाहते हैं।” उन्होंने कहा कि कंपनी पारंपरिक भरोसे को आधुनिक और तकनीक आधारित दृष्टिकोण के साथ जोड़कर काम करेगी।

Godrej Wealth के सीईओ कुणाल कर्णानी ने कहा “आज के समय में वेल्थ मैनेजमेंट का मतलब जीवन के विभिन्न चरणों और बाजार की परिस्थितियों में जटिल वित्तीय निर्णयों को सरल बनाना है।” उन्होंने बताया कि यह प्लेटफॉर्म रिसर्च आधारित जानकारियों और अनुशासित निवेश रणनीतियों पर काम करेगा।

कंपनी ने अपने कारोबार के लिए चार प्रमुख स्तंभ तय किए हैं- पारदर्शिता और भरोसे पर आधारित सलाह, तकनीक-सक्षम समाधान, वैश्विक निवेश विविधीकरण और दीर्घकालिक संपत्ति प्रबंधन। इसके अलावा कंपनी उत्पाद आधारित बिक्री से सलाह-आधारित वेल्थ मैनेजमेंट की ओर बढ़ते रुझान का लाभ उठाने की भी योजना बना रही है।

Godrej Wealth समूह की व्यापक वित्तीय सेवा रणनीति का हिस्सा होगा। कंपनी अपने 129 वर्षों के भरोसेमंद इतिहास का लाभ उठाते हुए आधुनिक और डिजिटल माध्यमों से संपत्ति निर्माण और संरक्षण की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने का लक्ष्य रखती है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities